Sachin Tendulkar Birthday: 53 साल के हुए क्रिकेट के भगवान 'सचिन तेंदुलकर', दिग्गजों ने दी बधाई
खबर सार :-
Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर, जिन्हें 'क्रिकेट का भगवान' कहा जाता है, आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर का करियर शानदार रहा और उन्होंने क्रिकेट की दुनिया पर राज किया। इस पूरे सफर के दौरान, उन्होंने कई बड़े-बड़े कारनामे किए।
खबर विस्तार : -
Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट टीम के वो दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा प्राप्त है। सचिन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन और सबसे ज़्यादा शतक (100) बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल, 1973 को हुआ था। उन्होंने 1989 में 16 साल की उम्र में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था। सचिन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2013 में खेला था। उनके जन्मदिन पर मौके पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। तमाम दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है।
Sachin Tendulkar Birthday: सीएम फडणवीस ने दी शुभकामनाएं
इस खास मौके पर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा: "भारत के गौरव, सच्चे भारत रत्न और 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका समर्पण और विनम्रता हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।"
Sachin Tendulkar Birthday: बीसीसीआई ने दी बधाई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा: "दिग्गज सचिन तेंदुलकर 2011 का ODI विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने X पर पोस्ट किया: "सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 साल की कम उम्र में मुंबई के लिए डेब्यू करने से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने तक, उनका सफर बेमिसाल है। 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर के तौर पर, वह इस खेल के सच्चे आदर्श बने हुए हैं, और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के क्रिकेटरों को प्रेरित करती रहेगी।"
जय शाह ने दी शुभकामनाएं
ICC के चेयरमैन जय शाह ने X पर पोस्ट किया: "हमारे खेल के आदर्श, सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" क्रिकेट में आपके असाधारण योगदान ने दुनिया भर की पीढ़ियों को लगातार हमारे इस महान खेल को खेलने और देखने के लिए प्रेरित किया है, जबकि आपकी संवेदनशीलता और इंसानियत का समाज पर गहरा और स्थायी प्रभाव बना हुआ है।
युवराज सिंह ने दी बधाई
जन्मदिन मुबारक हो, पाजी! आपके साथ मैदान साझा करना मेरे लिए सम्मान की बात थी, लेकिन आपसे सीखना उससे कहीं बढ़कर था। आपका अनुशासन, विनम्रता और प्यार हम सभी के लिए एक मिसाल है! उन यादों के लिए धन्यवाद, और उस प्रेरणा के लिए भी, जो आप आज भी हमारे लिए बने हुए हैं। बहुत सारा प्यार।
IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) ने भी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। MI ने अपने 'X' अकाउंट पर सचिन की केक काटते हुए एक तस्वीर साझा की। कैप्शन में टीम ने लिखा: "वह छोटा लड़का, जो क्रिकेट पसंद करने वाले हर इंसान के दिल की धड़कन बन गया। जन्मदिन मुबारक हो, सचिन तेंदुलकर।" सचिन IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और संन्यास के बाद से टीम के मेंटर के तौर पर काम कर रहे हैं।
Sachin Tendulkar के नाम कई बड़े रिकॉर्ड
24 अप्रैल, 1973 को मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित रानाडे रोड पर निर्मल नर्सिंग होम में जन्मे सचिन एक ऐसी ताकत थे, जिसका लोहा हर कोई मानता था; जब भी वह बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर उतरते थे, तो खेल के बड़े-बड़े दिग्गज भी उनके सामने पसीना बहाने लगते थे। अपने लंबे और शानदार करियर के दौरान, सचिन तेंदुलकर ने न केवल रन बनाए, बल्कि कई रिकॉर्ड भी बनाए जिनमें से कई आज भी अटूट हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच (664), रन (34357), 150+ स्कोर (25), शतक (100), अर्धशतक (164), चौके (4076) और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड (76) उनके नाम हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, उन्होंने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। सचिन के नाम टेस्ट में 46, वनडे में 154 और टी20 इंटरनेशनल में 1 विकेट है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27