SA Vs WI Live Score: शेफर्ड का तूफानी अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 177 रनों का टारगेट
खबर सार :-
SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में आमने-सामने हैं। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों ही मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक हारी नहीं हैं।
खबर विस्तार : -
SA vs WI Live Score T20 world cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में ग्रुप 1 का एक अहम मैच साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (West Indies vs South Africa ) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए तय 20 ओवर में 177 रन बनाए, जिससे प्रोटियाज को 178 रन का टारगेट मिला।
SA Vs WI Live Score: रोमारियो शेफर्ड की तूफानी पारी
वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने हाफ सेंचुरी बनाई, उन्होंने 37 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। जेसन होल्डर ने उनका अच्छा साथ दिया, 31 गेंदों पर 49 रन बनाए, लेकिन पारी की दूसरी-आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जबिक साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
West Indies vs South Africa: सेमीफाइनल के लिए अहम मैच
यह मैच सेमीफाइनल की राह के हिसाब से भी बहुत अहम है। एडेन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने अब तक अपने सभी पांच मैच जीते हैं और पिछले मैच में इसी मैदान पर भारत को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। अगर प्रोटियाज आज जीत जाते हैं, तो वे सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेंगे। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज अब तक टूर्नामेंट में हारी नहीं है, और उसके खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। दोनों टीमें इस मैच में बड़ी जीत हासिल करके वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगी। साउथ अफ्रीका ने अपने पहले सुपर 8 मैच में इंडिया पर 76 रन से शानदार जीत दर्ज की, जबकि वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया। इस मैच में जीत दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल का रास्ता बना देगी।
SA Vs WI Live Score: अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद की लाल मिट्टी की पिच आज तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जिससे गेंद बल्ले पर जल्दी आ सकेगी। जहां वेस्टइंडीज के पास बड़े हिटिंग पावरहाउस हैं, वहीं साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अब तक जबरदस्त फाइटिंग स्पिरिट और डिसिप्लिन दिखाया है। दोपहर के इस मैच पर ओस का कोई असर नहीं पड़ेगा, इसलिए टॉस जीतकर पहले बैटिंग या बॉलिंग करने का फैसला पूरी तरह से टीम की स्ट्रेटेजी पर निर्भर करेगा। क्रिकेट फैंस के लिए यह सुपर 8 स्टेज के सबसे मुश्किल और दिलचस्प मैचों में से एक होने की उम्मीद है।
SA Vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रूइस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, और लुंगी एनगिडी।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जेसन होल्डर।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09