RR vs RCB IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स या आरसीबी किसका रुकेगा विजयरथ ? जानें मौसम-पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
खबर सार :-
RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आईपीएल 2026 का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शुक्रवार (10 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले, यहां दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, हेड-टू-हेड, मौसम, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी दी गई है।
खबर विस्तार : -
RR vs RCB IPL 2026 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 16वां मैच आज इस सीज़न की दो बड़ी टीमें राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा। जिसमें एक टीम दूसरी टीम की जीत का सिलसिला तोड़ना चाहेगी।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने कैंपेन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ की। इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटन्स (GT) को और फिर मुंबई इंडियंस (MI) को हराया। टीम अब जीत की हैट्रिक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर आरसीबी शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रन से हराया था।
RR vs RCB IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों की ताकत
दोनों टीमों के पास ज़बरदस्त बैटिंग लाइन-अप है, हालांकि रियान पराग की लीडरशिप में आरआर की गेंदबाजी थोड़ी ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। दोनों टीमों के तेज गेंदबाज नई गेंद से भी उतने ही खतरनाक हैं। जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार बेंगलुरु के बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे, जबकि जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत करेंगे।
इस मैच में एक बड़ी चुनौती यह होगी कि RCB राजस्थान की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी का मुकाबला कैसे करती है, जो दोनों इस सीज़न में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में हैं। जवाब में, डिफेंडिंग चैंपियन एक मज़बूत शुरुआत के लिए विराट कोहली और फिल सॉल्ट पर निर्भर रहेंगे। इससे टिम डेविड को आखिर में तेजी से रन बनाने का मौका मिलेगा, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।
RR vs RCB Head-to-head record: किसका पलड़ा भारी
हेड-टू-हेड, आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी है। IPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 31 मैच हुए हैं, जिसमें बेंगलुरु ने 17 और राजस्थान ने 14 जीते हैं। वहीं, आरसीबी ने पिछले छह मैचों में से चार जीते हैं।
RR vs RCB IPL 2026 pitch report: पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। इसमें अच्छा बाउंस मिलता है और बैट्समैन लंबे शॉट लगा सकते हैं। हाल ही में, राजस्थान ने इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 11 ओवर में 150 रन बनाए थे। इसका मतलब है कि फैंस को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैच के टाइम आसमान में बादल रह सकते हैं, लेकिन इसका खेल पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
कब और कहां देखें मैच
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच IPL 2026 का 16वां मैच 7:30 PM IST पर खेला जाएगा, टॉस आधे घंटे पहले, 7:00 PM IST पर होगा। क्रिकेट फैंस यह मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, आप JioHotster ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मज़ा ले सकते हैं।
RR vs RCB Probable Playing XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
RCB: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर - देवदत्त पडिक्कल।
RR: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर - शिमरोन हेटमायर।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09