IND vs ENG: संन्यास नहीं...लॉर्ड्स में विराट के साथ इतिहास रचेंगे रोहित, 'RoKo' के नाम होगी बड़ी उपलब्धि
खबर सार :-
Rohit-Virat 400 International Matches: रोहित शर्मा और विराट कोहली लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकते हैं। वे एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनने जा रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Rohit-Virat 400 International Matches: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर पर है। सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला अब, 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच सीरीज के विजेता का फैसला करेगा। हालांकि इस मैच से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन BCCI ने साफ कर दिया है कि वह अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं। ऐसे में, लॉर्ड्स का यह मैच उनके लिए एक खास रिकॉर्ड की वजह से यादगार बनने वाला है।
RoKo के नाम होगी बड़ी उपलब्धि
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे रविवार खेला जाएगा। तीसरे वनडे में मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा-विराट कोहली (RoKo) की जोड़ी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेगी। दरअसल, रोहित-कोहली भारत के लिए अपना 400वां इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए लॉर्ड्स में एक साथ उतरेंगे।
इस मुकाम तक पहुंचने वाली ये पहली भारतीय जोड़ी बन जाएंगी। वे इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। सचिन-द्रविड़ ने भारत के लिए एक साथ 391 मैच खेले थे। एक साथ सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज़ कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है। संगकारा-जयवर्धने ने श्रीलंका के लिए एक साथ 550 इंटरनेशनल मैच खेले थे।
भारत की सबसे ज्यादा एक साथ मैच खेलने वाली जोड़ी
- रोहित शर्मा- विराट कोहली- 400
- सचिन तेंदुलकर-राहुल ट्रविड़-391
- राहुल ट्रविड़-सौरव गांगुली-369
- सचिन तेंदुलकर-अनिल कुंबले-367
- सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली-341
- विराट कोहली- रवींद्र जड़ेजा-309
रोहित के संन्यास की लगाई जा रही अटकलें
इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है; अब तक खेले गए दो वनडे मैचों में वे सिर्फ़ 37 रन ही बना पाए हैं। दूसरे वनडे में, रोहित 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके और अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। रोहित के भविष्य को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया था कि लॉर्ड्स में होने वाला वनडे मैच उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी सभी अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः- रोहित शर्मा का रिटायरमेंट पक्का ? लॉर्ड्स वनडे 'हिटमैन' का हो सकता है आखिरी मैच
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09