Indian Premier League 2026 : रिंकू-रॉय की जोड़ी ने केकेआर को चखाया पहली जीत का स्वाद, रोमांचक मुकाबले में आरआर को दी 4 विकेट से मात
खबर सार :-
आईपीएल में आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहली जीत का स्वाद चख ही लिया। केकेआर ने छठे मुकाबले में राजस्थान रायल को 4 विकेट से हराया। रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की नाबाद साझेदारी की बदौलत केकेआर ने पहली जीत दर्ज की। रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 53 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों में 3 चौकों के साथ 29 रनों की अहम पारी खेली।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की शानदार साझेदारी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 6 मुकाबलों के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस टीम ने रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हराया।
प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंची केकेआर
इस सीजन शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद पंजाब किंग्स के विरुद्ध केकेआर का मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद टीम ने लगातार 3 मैच हारे। जीत का खाता खुलने के बाद केकेआर प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ, जीत का चौका लगाने के बाद आरआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच गंवाने के बाद रॉयल्स तीसरे स्थान पर मौजूद है।
आरआर ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर बनाए सिर्फ 155 रन
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी। इस टीम को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.4 ओवरों में 81 रन जुटाए।
केकेआर के कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने लिए 3-3 विकेट
वैभव 28 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इस बीच जायसवाल 29 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इनके अलावा, शिमरोन हेटमायर ने 15 रन, जबकि कप्तान रियान पराग ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि 2 विकेट सुनील नरेन के नाम रहे।
केकेआर की सलामी जोड़ी फिर हुई फेल
इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज की। केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट (0) का विकेट खोने के बाद इस टीम ने अगले ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे (0) का विकेट भी गंवा दिया। टीम महज 5 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला।
रिंकू सिंह-अनुकूल रॉय की 76 रन की अटूट साझेदारी ने दिलाई रोमांचक जीत
ग्रीन ने 13 गेंदों में 27 रन की पारी खेली, जबकि रॉवमैन पॉवेल ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। केकेआर ने 85 के स्कोर तक 6 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉयल के साथ 37 गेंदों में 76 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
रिंकू ने 53, रॉय ने खेली 29 रन की नाबाद पारी
रिंकू 34 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 53 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉय ने 16 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 29 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यश राज ने 1-1 विकेट निकाला।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09