RCB vs MI: आरसीबी से हिसाब चुकता करने उतरेगी मुंबई, रोहित vs कोहली के बीच होगा मुकाबला, जानें पिच और मौसम का हाल
खबर सार :-
RCB vs MI Live Score IPL 2026: आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत मुंबई इंडियंस होगी। दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक रायपुर के मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम है।
खबर विस्तार : -
RCB vs MI Live Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2026) के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस को इस सीज़न के पहले मैच में आरसीबी के हाथों मिली हार का हिसाब बराबर करने के पक्के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। जबकि बेंगलुरु नजरें एमआई को हराकर प्लेऑफ में अपनी स्थित और मजबूत करने पर होंगी।
RCB vs MI Live Score: आरसीबी को फिल सॉल्ट की खलेगी कमी
रजत पाटीदार की कप्तानी में, आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अब तक 10 मैच खेले हैं। इनमें से, टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बल्लेबाजी विभाग में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टॉप ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, आरसीबी को चोटिल फिल सॉल्ट की कमी निश्चित रूप से खली है। रजत ने खुद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली थी। टिम डेविड ने एक फिनिशर के तौर पर अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। वहीं, गेंदबाजी विभाग में, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड की जोड़ी ने विरोधी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। हालांकि, सुयश शर्मा की मौजूदा फॉर्म टीम के लिए निश्चित रूप से चिंता का विषय बनी हुई है।
RCB vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस का संघर्ष जारी
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस इस सीजन में संघर्ष करती हुई नजर आई है। 10 मैचों में से, टीम सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल कर पाई है, जबकि MI को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए, मुंबई इंडियंस को RCB के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में, रयान रिकेटन और रोहित शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, सूर्यकुमार यादव पूरे सीजन में रनों के लिए संघर्ष करते हुए नज़र आए हैं। विल जैक्स और नमन धीर भी कोई खास प्रभाव डालने में नाकाम रहे हैं। गेंदबाजी विभाग में, जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म MI के लिए एक बड़ी सिरदर्दी बनी हुई है। इस बीच, दीपक चाहर और अल्लाह ग़ज़नफ़र को भी लगातार असरदार गेंदबाजी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
RCB vs MI Head-to-head Records: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
RCB बनाम MI के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई ने 19 मैच जीते हैं। जबकि आरसीबी को 16 मैचों में जीत मिली है। IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में RCB ने MI को 18 रनों से हराकर मात दी थी।
RCB vs MI Pitch Report: पिच रिपोर्ट
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच को बल्ले और गेंद के बीच शानदार मुकाबलों के लिए जाना जाता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 191 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 181 रन है। यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का दबदबा देखने को मिला है। इस पिच पर 6 IPL मैचों में से 4 मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम केवल 2 मैच ही अपने नाम कर सकी। ऐसे में आज के मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है।
Weather Report: कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
AccuWeather की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को रायपुर का मौसम पूरी तरह साफ़ रहने की उम्मीद है, और दिन के समय तेज़ धूप खिली रहेगी। बारिश की संभावना न के बराबर है। अधिकतम तापमान 40°C तक पहुँचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की उम्मीद है।
RCB vs MI Live Score: रोहित-कोहली पर होंगी सभी की नजरें
आज के मुकाबले में क्रिकेट फैंस की नज़रें कई स्टार खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। RCB की ओर से विराट कोहली विराट कोहली , देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार जैसे सितारे उतरेंगे। जबकि मुंबई इंडियंस के लिए ज़िम्मेदारी का बड़ा बोझ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या पर होगा। इन दोनों टीमों के बीच का मुकाबला हमेशा से ही रोमांचक माना जाता रहा है, और रायपुर के फैंस एक बार फिर एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर रहे हैं।
RCB vs MI Probable Playing XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख दार
इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब बेथेल
मुंबई इंडियंसः रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27