RCB vs DC LIVE Score: बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 176 रनों का टारगेट, साल्ट ने ठोकी तूफानी फिफ्टी
खबर सार :-
RCB vs DC LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने दिल्ली को 176 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच आरसीबी ग्रीन जर्सी में उतरी है।
खबर विस्तार : -
RCB vs DC LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम के लिए फिल सॉल्ट ने 38 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली। RCB इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी।
RCB vs DC LIVE Score: कोहली-सॉल्ट ने दिलाई तेज शुरुआत
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने अपने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 175 रन बनाए। विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर सिर्फ 5.1 ओवर में 52 रनों की साझेदारी की। कोहली 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। इसके बाद, सॉल्ट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी की और टीम को 100 रनों के आंकड़े के करीब पहुंचाया। देवदत्त 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
RCB vs DC LIVE Score: फिलिप सॉल्ट की तूफानी फिफ्टी
टीम को तीसरा झटका 105 के स्कोर पर लगा, जब फिलिप सॉल्ट 38 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। इसके बाद, कप्तान रजत पाटीदार ने टिम डेविड के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश की लेकिन 8 रन बनाकर चलते बने। इसके अलावा टिम डेविड 26, जितेश शर्मा 14 और क्रुणाल पांड्या ने भी 12 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।
RCB vs DC LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
आरसीबी प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09