RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी फैसला, ग्रीन जर्सी में उतरी आरसीबी
खबर सार :-
RCB vs DC LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। इस मैच आरसीबी ग्रीन जर्सी में उतरी है।
खबर विस्तार : -
RCB vs DC LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इस मैच में विराट कोहली की नजरे रोहित- गेल के क्लब में शामिल पर होंगी जो बस एक कदम दूर है।
RCB vs DC LIVE Score: ग्रीन जर्सी में उतरी आरसीबी
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीज़न के अपने पहले दो मैच जीते थे। हालांकि, उसके बाद उन्हें लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के ख़िलाफ़, दिल्ली अपनी हार का सिलसिला ख़त्म करने के इरादे से उतरी है। जबकि आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर जीत की लय बरकरार रखना चहेगी। आरसीबी सीजन के 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं। आरसीबी टीम के खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने 100वें घरेलू मैच में ग्रीन जर्सी में उतरे है। पाटीदार ने इसे पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए अहम बताया। आरसीबी-डीसी के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए है जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबले जीते है।
RCB vs DC LIVE Score: रोहित-गेल के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर कोहली
विराट कोहली आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर हैं, जिसमें अभी सिर्फ क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (310) शामिल हैं। इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि वह यह रिकॉर्ड जल्दी तोड़ देंगे क्योंकि आईपीएल 2026 में उनकी पहली 10 गेंदों पर स्ट्राइक रेट 174 का है।
RCB vs DC LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
आरसीबी प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27