RCB vs CSK IPL 2026: सीएसके को रौंदकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंची आरसीबी, जानें किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप
खबर सार :-
RCB vs CSK : IPL 2026 के 11 मैचों के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स हार की हैट्रिक के साथ स्टैंडिंग में सबसे नीचे है। RCB के साथ टॉप चार में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स हैं। आइए ओवरऑल पॉइंट्स टेबल पर एक नज़र डालते हैं।
खबर विस्तार : -
RCB vs CSK IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच रविवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में ने डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हरा दिया। आरसीबी द्वारा मिले 251 रनों के लक्ष्य के जवाब में सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ, आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है। आइए RCB vs CS मैच के बाद पॉइंट्स टेबल और टॉप बैट्समैन और बॉलर पर एक नजर डालते हैं।
IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में टॉप पर पहुंची आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) दो मैचों में दो जीत के साथ पहले स्थान पर है। आरसीबी के बाद टॉप-4 में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें हैं। इन सभी टीमों ने अब तक खेले अपने दो-दो मुकाबलों में जीत दर्ज ही हैं। रन रेट के चलते राजस्थान (+2.233) दूसरे, दिल्ली (+1.170) तीसरे और पंजाब (+0.637) की टीम चौथे स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैचों में एक जीत के साथ पांचवें स्थान पर है, मुंबई इंडियंस दो मैचों में एक जीत के साथ छठे स्थान पर है, और लखनऊ सुपर जायंट्स दो मैचों में एक जीत के साथ सातवें स्थान पर है। गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती दो-दो मैच हारने के बाद क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स तीन मैच हारने के बाद दसवें स्थान पर है। बराबर पॉइंट्स के बावजूद, टीमों को उनके रन रेट के आधार पर रैंक किया गया है।
RCB vs CSK IPL 2026: रिजवी के पास ऑरेंज कैप
टॉप पांच रन बनाने वालों को देखें, तो दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी दो मैचों में 160 रन के साथ चार्ट में सबसे आगे हैं। रिजवी के पास ऑरेंज कैप है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन तीन मैचों में 145 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा दो मैचों में 113 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पडिक्कल 2 मैचों में 111 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं और पंजाब किंग्स के कूपर कॉनॉली 2 मैचों में 108 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
RCB vs CSK IPL 2026: रवि बिश्नोई के पास पर्पल कैप है
गेंदबाजों में राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई ने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं, पंजाब किंग्स के विजय कुमार वैशाख ने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के जैकब डफी ने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। ये सभी गेंदबाज टॉप-4 में हैं। रवि बिश्नोई की इकॉनमी सबसे कम है, इसलिए वे टॉप पर हैं। रवि के पास पर्पल कैप है।
RCB vs CSK मैच का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी ने टिम डेविड (Tim David) के 25 गेंदों पर खेली गई नाबाद 70 रन की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। डेविड के अलावा, देवदत्त पडिक्कल ने 50 (29), फिल साल्ट ने 46 (30), रजत पाटीदार ने 48 (19) और विराट कोहली ने 28 (18) रन बनाए। जीत के लिए 251 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही।
सीएसके ने 30 रन पर रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए। इसके बाद सरफराज खान ने 50 (25) रन बनाकर चेन्नई की पारी को संभालने की कोशिश की। चेन्नई के बैट्समैन रन बनाते रहे, लेकिन विकेट गिरते रहे। हालांकि चेन्नई 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही, लेकिन जीत नहीं पाई। टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर आउट हो गई। यह चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार है। इस हार के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर बनी हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09