Ranji Trophy 2026: जम्मू-कश्मीर की मध्य प्रदेश पर ऐतिहासिक जीत, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची टीम
खबर सार :-
Ranji Trophy 2026 Quarter-Final: जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को 56 रनों से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। तेज गेंदबाज आकिब नबी ने टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने दोनों पारियों में कुल 12 विकेट लिए। दूसरी कर्नाटक ने मुंबई को हराकर सेमीफाइन में अपनी जगह बनाई।
खबर विस्तार : -
Madhya Pradesh vs Jammu-Kashmir Ranji Trophy 2026 : जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। जम्मू-कश्मीर ने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में, जम्मू-कश्मीर ने चौथी पारी में मध्य प्रदेश को जीत के लिए 291 रनों का टारगेट दिया। जवाब में मध्य प्रदेश टीम 234 रनों पर सिमट गई और 56 रनों से मैच हार गई।
Ranji Trophy 2026: पहली पारी का हाल
इस मैच मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए। ओपनर शुभम खजौरिया ने 60 और कप्तान पारस डोगरा ने 33 रन बनाए। मध्य प्रदेश के लिए कुलदीप सेन ने 5 विकेट, कुमार कार्तिकेय ने 3 और आर्यन पांडे ने 2 विकेट लिए। जबकि मध्य प्रदेश अपनी पहली पारी में, 152 रन पर ऑल आउट हो गई, और 42 रन से पीछे रह गई थी। मध्य प्रदेश के लिए यश दुबे ने सबसे ज़्यादा 58 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने 7 विकेट और सुनील कुमार ने 3 विकेट लिए।
जम्मू-कश्मीर ने दिया था 291 रनों का टारगेट
दूसरी पारी में, जम्मू और कश्मीर 248 रन पर ऑल आउट हो गई। वंशराज शर्मा ने सबसे ज़्यादा 54 रन बनाए। आबिद मुश्ताक ने 41, अब्दुल समद ने 32, सुनील कुमार ने 26 और कन्हैया वधावन ने 23 रन बनाए। मध्य प्रदेश के लिए, कुलदीप सेन ने 4 विकेट लिए, जबकि वेंकटेश अय्यर और रामवीर सिंह गुर्जर ने 3-3 विकेट लिए। पहली इनिंग में 42 रन की लीड के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को जीत के लिए 291 रन का टारगेट दिया। मध्य प्रदेश ने दूसरी इनिंग में भी निराश किया और 234 रन पर आउट हो गया। सारांश जैन ने सबसे ज़्यादा 64 रन बनाए।
आकिब नबी ने बरपाया कहर, झटके 12 विकेट
जम्मू-कश्मीर के लिए पहली पारी में 7 विकेट लेने वाली आकिब नबी ने दूसरी पारी में भी खतरनाक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। इस मैच में आकिब नबी ने कुल 12 विकेट झटके। इसके अलावा दूसरी पारी में आबिद मुश्ताक ने तीन, जबकि सुनील कुमार और युदवीर सिंह ने एक-एक विकेट लिया। मैच में 12 विकेट लेने वाले आकिब नबी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। आकिब नबी ने पिछले सीजन से अब तक खेले 18 फर्स्ट क्लास मैचों में ने कुल 97 विकेट ले चुके है। इससे पता चलता है कि वो किस तरह की फॉर्म में है।
Ranji Trophy 2026 : मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में कर्नाटक
एक अन्य मुकाबले में कर्नाटक ने मुंबई (Mumbai vs Karnataka) को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची गई। MCA क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में कर्नाटक ने मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। कर्नाटक की जीत के हीरो केएल राहुल रहे। कर्नाटक को चौथी पारी में जीत के लिए 325 रन का टारगेट मिला था। पारी की शुरुआत करते हुए केएल राहुल (KL Rahul) ने 182 गेंदों पर 130 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल था।
राहुल चौथे विकेट के तौर पर आउट हुए, जब टीम को जीत के लिए सिर्फ़ 59 रन चाहिए थे। एस. रविचंद्रन के 123 गेंदों पर नाबाद 83 रन और विद्याधर पाटिल के 30 गेंदों पर नाबाद 31 रन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने भी 39 रन बनाए। कर्नाटक ने 6 विकेट पर 325 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09