PSL छोड़ IPL में खेलने पहुंचे खिलाड़ी, बौखलाए PCB अध्यक्ष नकवी ने खिलाड़ियों को दी गीदड़भभकी
खबर सार :-
Mohsin Naqvi : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है जो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर IPL जा रहे हैं। PCB चीफ मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों को लीगल एक्शन की भी चेतावनी दी है।
खबर विस्तार : -
Mohsin Naqvi Action Players: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज 26 मार्च से हो रहा है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही, दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की वजह से पाकिस्तान में हलचल मच गई है। असल में, कई क्रिकेटर जिन्हें PSL छोड़कर IPL में जाने का फैसला किया है। इसी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी बुरी तरह बौखला गए हैं। उन्होंने आईपीएल में जानें वाले खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है।
रविवार को पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने उन इंटरनेशनल खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की धमकी दी, जो आने वाले पाकिस्तान सुपर लीग सीजन के शुरू होने से ठीक पहले अपनी भागीदारी वापस ले रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिन्होंने आईपीएल में शामिल होने के लिए अंतिम समय में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से हटने का फैसला किया।
PSL 2026: शनाका समेत कई खिलाड़ी PSL से हटे
दरअसल श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका समेत कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। दासुन शनाका पहले लाहौर कलंदर्स की टीम के लिए खेलने वाले थे, लेकिन अब वो आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। राजस्थान ने घायल सैम करन की जगह शनाका को साइन किया है। जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ अपना IPL कॉन्ट्रैक्ट पक्का करने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग से हट गए थे। इसके अलावा गुडाकेश मोती, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, ओटनील बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन जैसे नाम भी शामिल हैं। हालांकि, इनमें से ज़्यादातर खिलाड़ियों ने नाम वापस लेने के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है। इसी को लेकर मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों को धमकी दी है।
Mohsin Naqvi ने खिलाड़ियों को दी धमकी
मोहसिन नकवी ने कहा, "हम नियमों के अनुसार इन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें कॉर्बिन बॉश शामिल थे, जिन्हें एक साल के लिए PSL से बैन कर दिया गया था और इस बार भी वही नतीजा होगा।" पिछले सीज़न में, बॉश पेशावर ज़ल्मी के लिए एक बेहतरीन विकल्प थे, लेकिन उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए आखिरी मिनट में पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया।
PCB अध्यक्ष नकवी ने आगे कहा, " आईपीएल के साथ टकराव कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो बेहतरीन खिलाड़ी यहां भी आ रहे हैं। हम पाकिस्तान सुपर लीग को टालने का जोखिम नहीं उठा सकते थे, क्योंकि हमारे पास पूरे साल में कोई और खाली समय नहीं है।"
बिना दर्शकों के खेले जाएंगे PSL 2026 के मुकाबले
बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) 26 मार्च से शुरू होने वाली है। हालांकि इस सीज़न के मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। नकवी ने रविवार को घोषणा की कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण पाकिस्तान सुपर लीग का पहला चरण दर्शकों के बिना होगा। साथ ही ईंधन संकट की वजह से यह टूर्नामेंट अब मूल रूप से तय किए गए छह स्थानों के बजाय केवल दो स्थानों लाहौर और कराची में ही आयोजित किया जाएगा। दरअसल इस साल मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। जबकि कई पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेटर भी इस लीग में खेलते हुए नज़र आएंगे। यह लगातार दूसरे साल जब दोनों लीग एक ही समय पर हो रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09