PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगाया हार का चौका, 3 विकेट से जीती दिल्ली, अक्षर-मिलर ने ठोके अर्धशतक
खबर सार :-
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से जीत हासिल की अक्षर पटेल और मिलर ने शानदार अर्धशतकों खेली। इस जीत के साथ दिल्ली ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।
खबर विस्तार : -
PBKS vs DC Live Score: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA) में सोमवार खेले गए IPL 2026 सीज़न के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को तीन विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19वें ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हो गए हैं और प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखा।वहीं, पंजाब की यह लगातार चौथी हार है। पंजाब के 11 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 13 अंक हैं।
PBKS vs DC Live Score: श्रेयस और प्रियांश की पारी गई बेकार
इस मुकाबले में, दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य ने अर्धशतक बनाए। श्रेयस ने 36 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि प्रियांश ने 33 गेंदों में 56 रन बनाए। सूर्यांश शेडगे 8 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 38 रन बनाए और प्रभसिमरन सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार ने एक विकेट हासिल किया।
PBKS vs DC Live Score: अक्षर-मिलर ने जड़े अर्धशतक
211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले के भीतर ही उसने अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद, कप्तान अक्षर पटेल (56) और डेविड मिलर (51) ने मोर्चा संभाला और पारी को स्थिरता प्रदान की। इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम की मैच में वापसी कराई। दिल्ली ने इस लक्ष्य को 19 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर मैच जीत लिया। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए।
PBKS vs DC: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: KL राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारेख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
पंजाब किंग्स: कूपर कोनोली, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेगड़े, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09