Pakistan vs USA: साहिबजादा फरहान की आतिशी पारी, यूएसए को रौंदकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा पाकिस्तान
खबर सार :-
Pakistan vs USA highlights : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने USA को हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है।
खबर विस्तार : -
Pakistan vs USA Live Score T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 12वां मुकाबला पाकिस्तान बनाम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका (USA) के बीच मंगलवार को सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 32 रनों से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान के लिए साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने 73 रनों की शानदार पारी खेली। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है।
Pakistan vs USA Live Score: साहिबज़ादा फरहान की आतिशी पारी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। सैम अयूब और साहिबज़ादा फरहान की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवर में 54 रन की पार्टनरशिप की। सैम 17 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सलमान आगा टीम के खाते में सिर्फ़ एक रन ही जोड़ सके।
पाकिस्तान ने 56 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे। वहां से फरहान (Sahibzada Farhan) ने बाबर आजम के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 81 रन जोड़कर पाकिस्तान को 137 तक पहुंचाया। बाबर आजम ने 32 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 46 रन बनाए, जबकि फरहान 41 गेंदों में पांच छक्कों और छह चौकों की मदद से 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Pakistan vs USA: शैडली वैन शल्कविक ने झटके चार विकेट
मोहम्मद नवाज ने शादाब खान के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 16 गेंदों में 34 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शादाब ने 12 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 30 रन की पारी खेली। विरोधी टीम के लिए शैडली वैन शल्कविक ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिए। सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
158 रन ही बना सकी अमेरिका
जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। एंड्रीज गॉस ने शायन जहांगीर के साथ 4.5 ओवर में 42 रन की पार्टनरशिप की। गॉस 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जहांगीर ने 34 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और पांच चौके शामिल थे। टीम ने 69 रन पर तीन विकेट गंवा दिए।
यहां से मिलिंद कुमार ने शुभम रंजने के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों पर 54 रन जोड़े और टीम को 100 के पार पहुंचाया। मिलिंद ने 29 रन बनाए, जबकि शुभम ने 30 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 51 रन जोड़े, लेकिन टीम को USA की जीत नहीं दिला सके।
Pakistan vs USA: उस्मान तारिक ने लिए चार विकेट
पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके पास 19वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर हरमीत सिंह (6) और मोहम्मद मोहसिन (0) को आउट करके हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाए। इनके अलावा शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट लिया।
प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा पाकिस्तान
यूएसए को 32 रनों से हराकर पाकिस्तान ने लगातार दो जीत के साथ भारत को अंक तालिका में पछाड़कर नंबर वन की कुर्सी भी हासिल कर ली है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
Bangladesh vs India: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शैफाली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
2026-06-26
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की 'करो या मरो' की जंग, जानें किसका पलड़ा भारी
2026-06-25
-
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
2026-06-25
-
2026-06-24
-
Women T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक
2026-06-24
-
AUS W vs PAK W: विजय रथ पर सवार ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-06-24
-
2026-06-23
-
Women's T20 World Cup : शार्प-हॉलिडे की शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया
2026-06-23
-
IND vs ENG T20 Series: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, दिग्गज बाहर
2026-06-23
-
2026-06-23
-
2026-06-23