PAK ENG SL ODI Tri Series : इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज खेलेगी पाकिस्तानी टीम
खबर सार :-
पाकिस्तान इस वर्ष अपने घर पर इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेलेगा। वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को लेकर इस सीरीज का आयोजन किया जा रहा हैं आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। इसको देखते हुए पीसीबी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए बड़ी योजनाएं बना रहा है। पीसीबी मैनेजमेंट व्हाइट बॉल हेड कोच माइक हेसन व वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के साथ मिलकर तैयारियों की योजना बनाएगा।
खबर विस्तार : -
PAK ENG SL ODI Tri Series : पाकिस्तान इस साल इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर वनडे फॉर्मेट की ट्राई सीरीज खेलेगा। यह सीरीज वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में बेहद अहम होगी, जिसमें प्रत्येक टीम की भिड़ंत 1-1 बार दूसरी टीम से होगी। शीर्ष-2 टीमें फाइनल खेलेंगी।
आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक
आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तानी टीम के नतीजे अच्छे नहीं रहे थे, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास नेशनल टीम के लिए कई योजनाएं हैं। साल 2011 में मोहाली में भारत से हारने के बाद से पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया है। वर्ल्ड कप 2015 में पाकिस्तानी टीम क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गई थी। इसके बाद अगले दो वर्ल्ड कप (2019 और 2023) में टीम को पहले ही राउंड से बाहर होना पड़ा था।
टेस्ट मुकाबलों के बाद खेली जाएगी वनडे ट्राई-सीरीज
रिपोर्ट में कहा गया है, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए बड़ी योजनाएं हैं, जिसके तहत इस साल अक्टूबर-नवंबर में इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ एक ट्राई-सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस ट्राई-सीरीज के लिए सहमति दे दी है, और अगले कुछ दिनों में इसकी तारीखें तय कर ली जाएंगी। श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान के दौरे पर होगा, इसलिए वनडे ट्राई-सीरीज टेस्ट मुकाबलों के बाद खेली जाएगी।
वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, "पीसीबी मैनेजमेंट जून में व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के साथ बैठकर तैयारी की योजनाएं बनाएगा।" ऑस्ट्रेलिया भी इस साल मई-जून में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करने वाला है।
वनडे मुकाबलों में पाकिस्तान को अच्छे नतीजे दिलाने के लिए तैयार हैं शाहीन
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने मार्च में बांग्लादेश के विरुद्ध सीरीज में 6 नए खिलाड़ियों को आजमाया था, लेकिन उस सीरीज में उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। "शाहीन वनडे मुकाबलों में पाकिस्तान को अच्छे नतीजे दिलाने और वर्ल्ड कप की तैयारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह युवा खिलाड़ियों को आजमाने के लिए भी तैयार हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09