PAK VS BAN : नए कोचिंग स्टॉफ के साथ बांग्लादेश के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज खेलेगी पाकिस्तान की टीम, पूर्व कप्तान बने हेड कोच
खबर सार :-
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पीसीबी ने नई कोचिंग टीम की भी घोषणा की है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को हेड कोच, असद शफीक बल्लेबाजी कोच व उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। टेस्ट टीम में अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस और गाजी गोरी को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। दो टेस्ट मैच की सीरीज की शुरूआत 8 मई से होगी।
खबर विस्तार : -
PAK VS BAN : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यों वाली टीम की घोषणा कर दी है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को हेड कोच बनाया गया है।
प्लेयरों के साथ नई कोचिंग टीम की घोषणा
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पीसीबी ने खिलाड़ियों के साथ नई कोचिंग टीम की घोषण भी की है। हेड कोच के रूप में सरफराज अहमद के अलावा, असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है।
टेस्ट टीम में चुने गए चार नए प्लेयर
शान मसूद की कप्तानी बरकरार है। वह मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में एक नई टीम की अगुवाई करेंगे। अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस और गाजी गोरी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। फजल और अवैस, दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। दोनो ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज गाजी गोरी ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।
27 अप्रैल से 1 मई तक कराची में रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप
टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नोमान अली, साजिद खान और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का एक मजबूत कोर शामिल है। टूर से पहले, जो खिलाड़ी मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, वे तैयारी के लिए 27 अप्रैल से 1 मई तक कराची में रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप के लिए इकट्ठा होंगे।
WTC टेबल में पांचवें स्थान पर है पाकिस्तान
दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में और दूसरा मुकाबला 16 से 20 मई तक सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में 50 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उनका लक्ष्य आठवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश टीम के खिलाफ अपनी स्थिति में सुधार करना है।
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम : शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09