PAK vs ENG: सुपर-8 में आज पाक के सामने इंग्लैंड की चुनौती, हारा तो टूट जाएगा सेमीफाइनल का सपना ! जानें पिच और मौसम का मिजाज
खबर सार :-
PAK vs ENG live score : भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका से मैच हारकर अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर ली हैं, वहीं इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पाकिस्तान अब अपना अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।
खबर विस्तार : -
PAK vs ENG Weather-Pitch Report: आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 (super 8) में मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele Stadium) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए कमर कस ली हैं, क्योंकि यह मैच वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की राह के लिए काफी अहमियत रखता है।
इसी मैदान पर बारिश की वजह से पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच धुल गया था, जिससे उन्हें सिर्फ एक पॉइंट से संतोष करना पड़ा। जबकि दूसरी तरफ इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत कर लिया है। इसलिए, इंग्लैंड की चुनौती पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगी। अगर पाकिस्तान यहां हार जाता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने का उसका सपना टूट जाएगा।
PAK vs ENG Pitch Report: कैसी रहेगी पल्लेकेले स्टेडियम की पिच
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो, यह शुरू में फ्लैट होगी, जिसमें बॉल बैट पर अच्छे से आएगी। इसका मतलब है कि विकेट शुरू में बल्लेबाजी के लिए आसान हो सकता है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा विकेट धीमा होने लगेगा। नई बॉल से शुरुआती स्टेज में कुछ स्विंग और बाउंस भी देखने को मिल सकता है। हालांकि सुपर 8 के पिछले मैच में यहां इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच नहीं देखने को मिला था।
लंबे समय तक पिच कवर्स से ढकी रही थी और बल्लेबाजों को मुश्किल हो रही थी। पाकिस्तान के पास कई स्पिनर हैं, इसलिए इंग्लिश टीम मुश्किल में पड़ सकती है, क्योंकि उन्हें श्रीलंकाई स्पिनरों ने भी परेशान किया था। इसके अलावा, क्योंकि यह शाम का मैच है, इसलिए ओस का असर दूसरी इनिंग तक दिख सकता है। ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुन सकते है।
PAK vs ENG live score: दोनों टीमों का अब तक प्रदर्शन
वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमों के सफर की बात करें तो, दोनों का परफॉर्मेंस मिला-जुला रहा। पाकिस्तान ने जहां ग्रुप स्टेज में चार में से तीन मैच जीते और एक हारा। तो वहीं ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड का प्रदर्शन भी ऐसा ही था। इंग्लैंड ने भी ग्रुप स्टेज में चार मैच खेले। उसने तीन जीते और एक हारा।
PAK vs ENG Weather Report: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में कैसा रहेगा मौसम
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच के दिन मंगलवार को पल्लीकल में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की माने तो दिन में धूप खिली रहेगी, शाम को बारिश की लगभग कोई संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान टीम और वहां के क्रिकेट फैंस खुश हो सकते हैं। यह मैच पूरे 40 ओवर का होने की उम्मीद है।
पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला सुपर 8 मैच कैंसिल होने के बाद, इन दोनों टीमों के लिए आगे के सभी मैच करो या मरो वाले हैं। यहां से, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड की बात करें, तो उनकी टीम अभी अच्छी फॉर्म में है। उन्होंने अपने सुपर 8 मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में दोनों टीमें कैसा परफॉर्म करती हैं।
PAK vs ENG Playing XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान : सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान),फखर ज़मान, बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ़, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़,अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नाफ़े, शाहीन अफ़रीदी।
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, फिलिप सॉल्ट, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ़्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड,सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोश टंग।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09