SA vs NZ 4th T20: साउथ अफ्रीका की जोरदार वापसी, चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर
खबर सार :-
NZ vs SA 4th T20I Highlights: साउथ अफ्रीका ने वेलिंगटन में चौथे T20I में न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज़ 2-2 से बराबर कर ली। साउथ अफ्रीका के 164 रनों के जवाब में, न्यूजीलैंड 145 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस पांच मैचों की सीरीज़ का आखिरी मैच 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
खबर विस्तार : -
NZ vs SA 4th T20I Highlights: न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका ( New Zealand vs South Africa) के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकबाला रविवार को वेलिंगटन में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने दो हार के बाद शानदार वापसी करते हुए चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। अफ्रीका द्वारा दिए गए 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड सिर्फ 145 रन ही बना सका।
SA vs NZ 4th T20: अफ्रीका के सामने कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण के सामने घुटने टेक दिए और 18.5 ओवर में 145 रनों पर ही सिमट गई। सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन ने सबसे ज़्यादा 32 रनों की पारी खेली, जबकि डेन क्लीवर ने 26 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिक नहीं सका। साउथ अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 3 विकेट लिए; ओटनील बार्टमैन, पी सुब्रायन और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए; और वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिया।
साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 164 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला करने के बाद साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुक़सान पर कुल 164 रन बनाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुइज़न ने सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलते हुए 57 रन बनाए। 36 गेंदों की इस पारी में एस्टरहुइज़न ने 3 छक्के और 7 चौके लगाए। इसके अलावा, टोनी डी जोरजी ने 23 रन, रुबिन हरमन ने 28, डियान फ़ॉरेस्टर ने 19 और जेसन स्मिथ ने 19 रन बनाए। न्यूज़ीलैंड की ओर से काइल जैमीसन (kyle jamieson) ने 2 विकेट लिए, जबकि जैकरी फ़ॉक्स, बेंजामिन सियर्स और कोल मैककॉन्ची ने 1-1 विकेट लिया। सीरीज़ अब 2-2 से बराबर है। दरअसल साउथ अफ्रीका ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने लगातार दो मुकाबले जीते। अब पांचवां और निर्णायक मैच 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड की महिला टीम टी20 सीरीज पर किया कब्जा
बता दें कि पुरुषों की टीम के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम भी इस समय पांच मैचों की T20 सीरीज़ के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर है। हालांक अफ्रीका की महिला टीम यह T20 सीरीज़ पहले ही हार चुकी है, क्योंकि न्यूज़ीलैंड ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। महिला टीम का पांचवां और आखिरी मैच भी 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में ही खेला जाएगा। दरअसल महिला T20 विश्व कप 2026 तेजी से नजदीक आ रहा है, ऐसे में महिला टीम का पूरा ध्यान इस समय T20 क्रिकेट पर ही केंद्रित है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इस समय T20 सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज के दौरे पर है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09