NZ vs SA 3rd T20: टॉम लैथम की सुनामी में उड़ा साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता तीसरा टी20 मुकाबला
खबर सार :-
NZ vs SA 3rd T20 Highlights: न्यूज़ीलैंड ने तीसरे T20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर, पांच मैचों की सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, दक्षिण अफ्रीका सिर्फ़ 136 रन ही बना सकी, जिसे न्यूज़ीलैंड ने 16.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।
खबर विस्तार : -
South Africa vs New Zealand 3rd T20 Highlights: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को ईडन पार्क में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए 137 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
NZ vs SA 3rd T20: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से दर्ज की जीत
137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की। डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 96 रनों की साझेदारी की। कॉनवे 26 गेंदों में 39 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने; उनकी इस पारी में दो छक्के और चार चौके शामिल थे। इसके बाद, लैथम ने दूसरे विकेट के लिए टिम रॉबिन्सन के साथ 40 रनों की साझेदारी की। जीत के लिए सिर्फ एक रन की ज़रूरत थी, तभी रॉबिन्सन आउट हो गए। रॉबिन्सन 17 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। जबकि टॉम लैथम ने 55 गेंदों में 63 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और नाबाद पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर 137 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया।
136 रन ही बना सकी साउथ अफ्रीका
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट के नुकसान पर कुल 136 रन ही बना सकी। टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से बिखर गया। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोकोएना 20 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे; उनकी इस पारी में तीन छक्के और एक चौका शामिल था। जॉर्ज लिंडे ने 23 रनों का योगदान दिया।
न्यूज़ीलैंड की ओर से काइल जैमीसन, कप्तान सैंटनर और बेंजामिन सियर्स ने दो-दो विकेट लिए, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट हासिल किया। लॉकी फर्ग्यूसन, जिन्होंने 4 ओवर में 9 रन देकर एक विकेट लिया, उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया। सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंगटन में 22 मार्च को और 5वां मैच 25 मार्च को क्राइसचर्च में होगा। अब अगले दोनों मुकाबलों में टिम सीफर्ट टीम के कप्तान होंगे, जबकि मिचेल सेंटनर अब सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09