New Zealand vs USA: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएसए को 7 रन से हराया
खबर सार :-
New Zealand vs USA Highlights: संयुक्त राज्य अमेरिका ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। 20 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 208/7 बनाए। यूएसए के बल्लेबाजों ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन मामूली अंतर से लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहे और 20 ओवर के बाद उनका स्कोर 201/8 हो गया। न्यूजीलैंड ने 7 रनों से जीत का दावा किया।
खबर विस्तार : -
New Zealand vs USA T20 World Cup Warm-up: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को तीन वार्म-अप मैच खेले गए। नेपाल ने जहां कनाडा को हराया, वहीं न्यूजीलैंड ने USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे जबवा में यूएएस की टीम 201 रन ही बना सकी।
New Zealand vs USA: रोमांचक मुकाबले में जीता न्यूजीलैंड
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें वार्म-अप मैच में न्यूजीलैंड ने USA को 7 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 31 गेंदों में 66 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए। उनकी पारी में 2 छक्के और 10 चौके शामिल थे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 40 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा, डेरिल मिशेल ने टीम के कुल स्कोर में 32 रन जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से सौरभ नेत्रावलकर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में, USA की टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए साईतेजा मुक्कमल्ला ने 31 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाए, जबकि मिलिंद कुमार ने 43 रनों की पारी खेली। शुभम रंजने ने 41 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने 32 गेंदों में 5 विकेट लिए, जबकि ईश सोढ़ी ने 2 विकेट लिए। एक विकेट जैकब डफी को मिला।
नेपाल ने कनाडा को धोया
नेपाल ने कनाडा के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। श्रेयस मोव्वा ने टीम के लिए 38 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज नवनीत धालीवाल ने 41 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा, कंवरपाल ततगुर ने 25 रन बनाए। दूसरी तरफ से, संदीप लामिछाने और कुशल भुर्तेल ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में, नेपाल ने 18 ओवर में जीत हासिल कर ली। नेपाल के लिए आसिफ शेख ने 29 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 58 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि संदीप जोरा ने 44 रन बनाए। गुलशन झा ने भी नाबाद 31 रनों का योगदान दिया। कनाडा की तरफ से जसकरण सिंह, साद बिन जफर और अजयवीर हुंदल ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण इसे रद्द कर दिया गया। इस मैच में टॉस भी नहीं हो पाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09