NZ20 League: IPL की तर्ज पर अब न्यूजीलैंड में शुरू होगी टी20 लीग, छह टीम लेंगी हिस्सा
खबर सार :-
NZ20 League: न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने ग्लोबल T20 सर्किट में अपनी स्थिति को मज़बूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। बोर्ड ने सैद्धांतिक रूप से अपनी नई फ़्रैंचाइज़ी-आधारित T20 लीग, 'NZ20' को लॉन्च करने का फ़ैसला किया है।
खबर विस्तार : -
NZ20 League: भारत-पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, USA और दुबई में हुई टी20 लीग्स की सफलता को देखते हुए अब न्यूजीलैंड ने भी अपनी खुद की टी20 लीग शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट की जगह अब NZ20 फ्रेंचाइजी लीग शुरू करने का फैसला लिया है। यह बिल्कुल IPL की तरह होगी जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी और इन छह टीमों के अलग-अलग मालिक होंगे। बताया जा रहा है कि इस लीग आगाज 2027 में होगा। उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट जनवरी में शुरू होगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा है कि वह इस टूर्नामेंट को न सिर्फ पुरुषों के लिए, बल्कि महिलाओं के लिए भी शुरू करना चाहता है।
NZ20 League: घरेलू T20 क्रिकेट में बड़े बदलाव की तैयारी
दरअसल न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने घरेलू T20 क्रिकेट ढांचे में बड़े बदलाव की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। बोर्ड ने 21 साल पुराने 'सुपर स्मैश' टूर्नामेंट को एक नए रूप में फिर से शुरू करने के लिए प्रस्तावित 'NZ20' फ्रेंचाइजी लीग को सबसे बेहतर विकल्प माना है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की चेयरपर्सन डायना पुकेटापु-लिंडन ने कहा कि यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने दो मुख्य विकल्पों पर चर्चा की: ऑस्ट्रेलिया की 'विमेंस बिग बैश लीग' में विस्तार की संभावना और 'NZ20' लीग का प्रस्ताव।
सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद, 'NZ20' को बेहतर विकल्प माना गया। उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि लंबे समय से चले आ रहे 'सुपर स्मैश' टूर्नामेंट को एक नए रूप में पेश किया जाए, ताकि इसे और भी ज़्यादा रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके। लिंटन ने आगे कहा कि हर टीम में स्थानीय सुपरस्टार होने चाहिए, जिससे युवा क्रिकेटर अपने नायकों को मैदान पर खेलते हुए देख सकें। इतना ही नहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट चाहता है कि महिलाओं की घरेलू T20 प्रतियोगिता को भी इस नई लीग में शामिल किया जाए, ताकि उसे भी बराबर का महत्व मिले।
न्यूजीलैंड क्रिकेट को होगा फायदा
अपनी खुद की T20 फ्रेंचाइजी लीग शुरू होने से न्यूजीलैंड क्रिकेट को काफी फायदा होने की उम्मीद है। अगर निजी उद्यमी इस लीग में निवेश करते हैं, तो इससे निश्चित रूप से न्यूजीलैंड बोर्ड को आर्थिक मजबूती मिलेगी; इसके अलावा, 'कीवी' राष्ट्रीय टीम को युवा प्रतिभाओं का एक नया समूह भी मिलेगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट में पूंजी का प्रवाह बढ़ने से इस खेल में लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि न्यूजीलैंड में अभी क्रिकेट के मुकाबले रग्बी ज़्यादा लोकप्रिय है, लेकिन अगर देश का क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर आर्थिक रूप से मजबूत हो जाता है, तो इस खेल के प्रशंसकों की संख्या निश्चित रूप से और भी बढ़ेगी।
दुनिया भर में खेली जा रही लगी
बता दें कि इस समय दुनिया भर में टी20 लीग खेली जा रही है। वहीं BCCI ने IPL शुरू करके दुनिया के सभी क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक मामले में कोसों पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट, बांग्लादेश में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BBC), दक्षिण अफ्रीका में SA20 और पाकिस्तान में PSL लीग खेली जाती है। ये लीग छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का एक मंच हैं। न्यूजीलैंड की नई लीग में भी ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूजीलैंड की ब्रांड वैल्यू काफी मजबूत
दरअसल न्यूजीलैंड क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड वैल्यू काफी मज़बूत है और ICC टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन ने इस स्थिति को और भी ज़्यादा मजबूत बनाया है। न्यूज़ीलैंड की महिला क्रिकेट टीम मौजूदा T20 विश्व कप चैंपियन है, जबकि न्यूज़ीलैंड की पुरुष टीम हाल ही में 2026 T20 विश्व कप के फ़ाइनल में पहुंची थी। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के लिए एक रोमांचक दौर है, और बोर्ड ऐसे फ़ैसले लेने का लक्ष्य रखता है जो इस खेल के भविष्य के सर्वोत्तम हितों को पूरा करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09