NAM vs NED: नीदरलैंड ने नामीबिया को सात विकेट से रौंदा, बास डे लीडे ने गेंद और बल्ले से किया धुआंधार प्रदर्शन
खबर सार :-
Namibia vs Netherlands : नीदरलैंड्स ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में नामीबिया को 7 विकेट से हराया। यह इस एडिशन में नीदरलैंड्स की पहली जीत है, जिससे वे पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से ऊपर आ गए हैं।
खबर विस्तार : -
Namibia vs Netherlands World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप A का मैच मंगलवार को नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बास डी लीडे के शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन की मदद से नीदरलैंड्स ने दो ओवर बाकी रहते नामीबिया को सात विकेट से हरा दिया। नीदरलैंड को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला था।
Namibia vs Netherlands: बास डे लीडे ने किया धुआंधार प्रदर्शन
नामीबिया द्वारा दिए गए 157 रनों के लक्ष्य के का पिछा करने उतरी नीदरलैंड्स टीम की शुरुआत खराब रही और मैक्स ओ'डॉड 16 रन के स्कोर पर सात रन बनाकर आउट हो गए। वहीं तीसरे नंबर पर आए बास डी लीडे ने शानदार बैटिंग की 48 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और पांच चौके लगाए और 12 गेंद बाकी रहते मैच 7 विकेट से जीत दिलाई। विनिंग बाउंड्री भी बास डी लीडे के बल्ले से आई। बास डी लीडे के अलावा माइकल लेविट (28), कॉलिन एकरमैन (32), कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 18 रनों का योगदान किया।
नामीबिया ने दिया था 156 रनों का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी नामीबिया ने 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे। निकोल लॉफ्टी-ईटन ने सबसे ज़्यादा 42 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों की अपनी इनिंग में दो छक्के और एक चौका लगाया। जान फ्राइलिंक ने भी 30 और जेजे स्मिट ने 22 रन बनाए। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 9 गेंदों पर 18 रन बनाए।
नीदरलैंड के लिए, बास डी लीडे और लोगान वैन बीक ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट लिया। बास डी लीडे को उनकी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
NAM vs NED: पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा नीदरलैंड
इस जीत के साथ, नीदरलैंड्स T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि पाकिस्तान तीसरे स्थान पर खिसक गया है। वहीं भारतीय टीम टॉप पर है, तीनों टीमों के 2-2 पॉइंट्स हैं। नेट रन रेट के आधार पर, भारत (+1.450) नीदरलैंड्स (+0.356) और पाकिस्तान (+0.240) से आगे है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09