Indian Premier League : कौन हैं IPL 2026 के बीच Mumbai Indians से जुड़ने वाला तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर?
खबर सार :-
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज ऑलराउंडर कृष भगत को जोड़ा है। एमआई ने चोट के चलते टीम से बाहर हुए स्पिनर अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर कृष को टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आलराउंडर कृष ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है। आईपीएल 2026 के प्री-सीजन से कृष एमआई टीम में सपोर्ट बॉलर के तौर पर साथ रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच मुंबई इंडियंस (एमआई) ने स्पिनर अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को अपने साथ जोड़ा है। घुटने में चोट के कारण अंकोलेकर को इस सीजन से बाहर बैठना पड़ा है। 21 वर्षीय कृष 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर टीम में शामिल हुए हैं।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं कृष
6 नवंबर 2024 को जन्मे कृष दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। दाएं हाथ तेज गेंदबाज कृष टीम में विविधता लाते हैं। इसके साथ ही निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर उपयोगी पारी खेल सकते हैं।
सपोर्ट बॉलर के तौर पर एमआई के साथ रहे हैं कृष
कृष भगत ने पिछले 2 साल मुंबई इंडियंस के साथ ट्रायल दिया है। आईपीएल 2026 के प्री-सीजन से ही वह एमआई के खेमे में एक सपोर्ट बॉलर के तौर पर साथ रहे हैं। एमआई ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी टीम में भगत का चयन काम के प्रति उनकी लगन के कारण हुआ है, जिसे हमेशा उन्होंने ट्रेनिंग सेशन में दिखाया। कृष डीवाई पाटिल टी20 कप 2026 में रिलायंस टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
कृष भगत ने 2024 में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में किया डेब्यू
कृष भगत ने साल 2024 में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसमें 7 मुकाबले खेलते हुए 10 पारियों में 18.12 की औसत के साथ 145 रन बनाने के अलावा, 7 विकेट हासिल किए। साल 2025 में उन्हें लिस्ट-ए में डेब्यू का मौका मिला, जिसमें 1 अर्धशतक लगाया। उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 51 रन भी बनाए थे। इसके अलावा, उन्होंने 9 विकेट हासिल किए।
इस सीजन में एमआई 4 में से सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी है
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल की शुरुआत खराब रही है। इस सीजन एमआई शुरुआती 4 में से 1 ही मैच जीत सकी है। इस टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। एमआई को उसके तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 27 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस टीम को 18 रन से शिकस्त दी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27