Indian Premier League 2026 : Mumbai Indians को हराकर नंबर ONE बनी पंजाब किंग्स, जानें.. Points Table में क्या हुआ बदलाव
खबर सार :-
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स नंबर वन टीम हो गई है। मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स ने अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया। मुंबई की ओर से ओपनर क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 112 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह के नाबाद 80 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर के 66 रनों की बदौलत 7 विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब की टीम 5 मैचों में 9 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League : आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।
क्विंटन डिकॉक के शतक पर भारी पड़ी प्रभसिमरन की अर्धशतकीय पारी
मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद 60 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली नाबाद 112 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट पर 112 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर बनाए 66 रनों की मदद से 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। आइए देखते हैं कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम कहां है।
5 मैचों में 9 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंची पंजाब
पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब के 5 मैचों में 9 अंक हो गए हैं। आरसीबी 5 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
केकेआर 1 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर
दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें, गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे, एलएसजी 5 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।
ऑरेंज कैप विराट कोहली, पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के पास
समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है। ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास ही है। कोहली ने 5 मैचों में 228 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप बरकरार है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09