MI vs RCB Live Score: बेंगलुरु ने मुंबई को दिया 241 रनों का विशाल लक्ष्य, कोहली-फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने ठोके अर्थशतक
खबर सार :-
MI vs RCB Live Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2026) का 20वां मैच आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
खबर विस्तार : -
MI vs RCB Live Score: इंडिया प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 20वें मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने अपने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के लिए तीन बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
MI vs RCB Live Score: कोहली-फिल सॉल्ट ने दिलाई तेज शुरुआत
टॉस हारने और पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, RCB को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने एक जोरदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 10.5 ओवरों में 120 रन जोड़े। सॉल्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ 36 गेंदों में 216 के स्ट्राइक रेट से 78 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं दूसरी ओर कोहली ने एंकर की भूमिका निभाते हुए 38 गेंदों में 50 रन बनाए जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था।
कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी
कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली। रजत ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं अंतिम ओवरों में टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी विभाग में MI की ओर से ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट हासिल किया।
MI vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंसः हार्दिक पांड्या (कप्तान),रोहित शर्मा, रयान रिकेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः रजत पाटीदार (कप्तान),फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और सुयश शर्मा ।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09