MI vs CSK IPL 2026 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को फिर रौंदा, दर्ज की सीजन की चौथी जीत
खबर सार :-
MI vs CSK IPL 2026 Highlights : इस सीज़न में 9 मैचों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की यह चौथी जीत है और टीम प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है। अब मुंबई के लिए प्लेऑफ़ में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है।
खबर विस्तार : -
MI vs CSK IPL 2026 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 44वें मैच शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी सबसे कट्टर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई द्वारा दिए गए 160 रनों के लक्ष्य को सीएसके ने 18.1 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया। चेन्नई ने अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, कार्तिक शर्मा और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के दमदार प्रदर्शन की मदद से इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की। 9 मैचों में से 4 जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस अपने 9 मैचों में से 7 हारने के बाद नौवें स्थान पर ही बनी हुई है।
MI vs CSK IPL 2026 Highlights: मुंबई ने बनाए थे 159 रन
शनिवार को MA चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया; हालांकि, वे अपने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 159 रन ही बना सके। टीम को शुरुआती झटका लगा, जब स्कोर सिर्फ 1 रन था, तभी विल जैक्स (1) का विकेट गिर गया। इसके बाद, नमन धीर ने पारी को संभालने की ज़िम्मेदारी ली और रयान रिकेटन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी की।
रिकेटन 24 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए । उनकी पारी में 5 छक्के शामिल थे। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव नमन धीर के साथ शामिल हुए और तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम 100 रनों के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई। सूर्या ने टीम के स्कोर में 12 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया जिसमें 4 बाउंड्री शामिल थीं जबकि नमन धीर 37 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गए; उनकी पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। विपक्षी टीम की ओर से, अंशुल कंबोज 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट लिया।
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: कार्तिक-गायकवाड़ का अर्धशतक
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 18.1 ओवर में मैच जीत लिया। हालांकि, टीम को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन के आउट होने से एक बड़ा झटका लगा। संजू 9 गेंदों में सिर्फ़ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उर्विल पटेल के साथ मिलकर 22 गेंदों में 49 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 62 तक पहुंचाया।
उर्विल 12 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए जिसमें 2 छक्के और उतने ही चौके शामिल थे इसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर 75 गेंदों में 98 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। गायकवाड़ 48 गेंदों में 67 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे, जबकि कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। विपक्षी टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह और ए.एम. ग़ज़नफ़र ने एक-एक विकेट लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09