भारत के खिलाफ टी20 मैच में मैक्सवेल-स्टोइनिस के पास इतिहास रचने का मौका
खबर सार :-
इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच क्वींसलैंड में खेला जाएगा। इस मैच में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के पास नया कीर्तिमान स्थापित करने का मौका होगा। टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट और एक हजार रन बनाने के करीब हैं। मैक्सवेल एक विकेट लेते ही टी20 में 50 विकेट पूरे कर लेंगे। स्टोइनिस भी 50 विकेट लेने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं।
खबर विस्तार : -
IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के पास इतिहास रचने का मौका होगा। यह खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट और 1,000 रन का बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया बनने से चंद कदम दूर हैं। ग्लेन मैक्सवेल सिर्फ एक विकेट के साथ टी20 क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लेंगे। उन्होंने इस फॉर्मेट में 2,833 रन अपने नाम किए हैं। दूसरी ओर, मार्कस स्टोइनिस 50 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 ही विकेट दूर हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 1,321 रन जुटा लिए हैं।
IND vs AUS : 50 विकेट लेने के साथ 1,000 रन पूरे करने का गोल्डन चांस
अब तक किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 50 विकेट लेने के साथ बल्ले से 1,000 रन नहीं बनाए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के पास इस मुकाम को हासिल करने का 'गोल्डन चांस' है। इनके अलावा, नाथन एलिस 50 विकेट पूरे करने से महज 3 विकेट दूर हैं। हालांकि, बल्ले से अब तक सिर्फ 30 रन बनाए हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया। तीसरा मैच भारत ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अब दोनों टीमें सीरीज का चौथा मैच जीतकर बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।
IND vs AUS : कुलदीप यादव नहीं खेलेंगे सीरीज के शेष मुकाबले
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव इस सीरीज के शेष मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। उन्हें भारत भेज दिया गया है। कुलदीप साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ भारत-ए टीम की ओर से चार दिवसीय मैच खेलेंगे, ताकि टेस्ट सीरीज की तैयारी की जा सके। यह मैच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए, जबकि 12 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते। इनके अलावा, 2 मैच बेनतीजा रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01
-
आस्ट्रेलिया की हार पर बोले, डेविड वॉर्नर, टीम में लड़ने का जज्बा नहीं
2026-11-01
-
IND vs NZ: 5वें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-01
-
bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा
2026-11-01
-
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-10-30
-
सोफी डिवाइन की जगह पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान
2026-10-30
-
IND vs NZ: चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव बाहर
2026-10-30
-
एमआई के कोचिंग स्टाफ में उथप्पा, मैक्लेनेघन, धवल कुलकर्णी की एंट्री
2026-10-30
-
बांग्लादेश के 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर बनाए 134 रन
2026-10-29
-
Eng vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 387 रनों का टारगेट, बेन डकेट का शतक
2026-10-29
-
एमआई से अलग हुए लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन
2026-10-29
-
WPL 2027 ऑक्शन में 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास
2026-10-29