Lanka Premier League : 10 जुलाई से 5 अगस्त के बीच खेला जाएगा एलपीएल का छठा सीजन, विदेशी प्लेयर 4 मई से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
खबर सार :-
लंका प्रीमियर लीग का छठा संस्करण 10 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। विदेशी प्लेयरों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 4 मई को खुलेगा। श्रीलंका क्रिकेट ने यह घोषणा की। 2020 में शुरू हुई लंका प्रीमियर लीग एक प्रमुख घरेलू टी20 टूर्नामेंट है। एलपीएल का पहला सीजन स्टालियंस ने, इसके बाद अगले दो साल जाफना किंग्स ने टाइटल जीते। साल 2023 में बी-लव कैंडी विजेता बना, जबकि साल 2024 में जाफना किंग्स ने अपना तीसरा खिताब जीता।
खबर विस्तार : -
Lanka Premier League : लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का 2026 संस्करण 10 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 4 मई को खुलेगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की है।
लंका प्रीमियर लीग के छठे संस्करण में खेले जाएंगे कुल 24 मैच
लंका प्रीमियर लीग का छठा संस्करण दिसंबर 2025 में आयोजित होना था, लेकिन आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कारण एसएलसी ने लीग को टाल दिया था, क्योंकि इस विश्व कप की सह-मेजबानी श्रीलंका के पास थी। ऐसा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 'मेजबान स्थलों' को काफी पहले से तैयार करने की व्यापक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया था। लंका प्रीमियर लीग 2026 में कुल 24 मैच खेले जाएंगे। इनमें 20 लीग मैच और चार नॉकआउट मुकाबले शामिल हैं। लीग चरण के दौरान पांचों फ्रेंचाइजी एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी। टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी।
शीर्ष-2 टीमों के बीच खेला जाएगा पहला प्लेऑफ मैच
पहला प्लेऑफ मैच, जिसे 'क्वालीफायर 1' कहा जाएगा, शीर्ष-2 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का विजेता सीधे फाइनल में जगह बनाएगा। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें 'एलिमिनेटर' में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। उस मैच की विजेता टीम 'क्वालीफायर 1' के हारने वाले से 'क्वालीफायर 2' में मुकाबला करेगी। यह मैच दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला करेगा।
चार वेन्यू पर आयोजित होंगे एलपीएल के मुकाबले
इस लीग के मुकाबले चार वेन्यू पर आयोजित होंगे। इन वेन्यू में कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब और आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शामिल हैं। इसके अलावा, कैंडी में पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और दंबुला में रंगिरी दंबुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी आयोजन स्थल में शामिल हैं।
साल 2020 में शुरू हुई थी लंका प्रीमियर लीग
साल 2020 में शुरू हुई लंका प्रीमियर लीग अब एक प्रमुख घरेलू टी20 टूर्नामेंट बन गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान है। एलपीएल का पहला सीजन स्टालियंस ने अपने नाम किया था। इसके बाद अगले दो साल जाफना किंग्स ने टाइटल जीते। साल 2023 में बी-लव कैंडी विजेता बना, जबकि साल 2024 में जाफना किंग्स ने अपना तीसरा खिताब जीता।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09