Kuldeep-Vanshika Wedding: वंशिका के हुए कुलदीप यादव, मसूरी में लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें आई सामने
खबर सार :-
Kuldeep-Vanshika Wedding: इंडियन टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शनिवार मसूरी में बचपन की दोस्त वंशिका से शादी कर ली। मसूरी में हुई इस शानदार शादी में क्रिकेट की दुनिया के सभी सितारे शामिल हुए।
खबर विस्तार : -
Kuldeep-Vanshika Wedding: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ( Kuldeep Yadav) ने अपनी ज़िंदगी की नई पारी का शुरुआत की है। कुलदीप ने शनिवार को उत्तराखंड के मसूरी में ITC होटल्स द सेवॉय के वेलकम होटल में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा (Vanshika Chadha) से शादी की। शादी में कई जाने-माने भारतीय क्रिकेटर शामिल हुए, जिनमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल शामिल हैं।
शादी के दौरान मेहमानों ने खूब मस्ती की। क्रिकेट स्टार्स के साथ-साथ परिवार और दोस्तों ने नए शादीशुदा जोड़े को शुभकामनाएं दीं, जिससे माहौल जश्न और खुशी से भर गया। इससे पहले हल्दी सेरेमनी शुक्रवार (13 मार्च) को हुई। जहां युजवेंद्र चहल ने ज़ोरदार डांस किया और अपने दोस्त कुलदीप को हल्दी लगाई। अब इस नए कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हर कोई इस नवदंपत्ति को बधाई दे रहा है।

Kuldeep-Vanshika Wedding: 17 मार्च को लखनऊ में होगा रिसेप्शन
शादी के बाद कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में होगा। इसमें भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है। कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनान से मुलाकात कर उन्हें भी शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था।
चार जून 2025 को हुई थी सगाई
कानपुर के रहने वाले इस कपल ने 4 जून, 2025 को लखनऊ में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। वंशिका ने कानपुर में अपनी स्कूलिंग पूरी की, जिसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गईं। वंशिका लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (LIC) में काम करती हैं। उनकी शादी पहले नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन वर्ल्ड कप की वजह से इसे टाल दिया गया।

कोच टी. दिलीप ने शेयर की शादी की तस्वीरें
भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "कुलदीप यादव को अपनी ज़िंदगी के प्यार से शादी करते देखकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों को जिंदगी भर प्यार, हंसी और ढेर सारी दुआएं मिलें। बधाई हो।"
T20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम इंडिया का रहे हिस्सा
कुलदीप उस भारतीय टीम के अहम सदस्य थे जिसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। कुलदीप यादव ने इस वर्ल्ड कप में अपना एकमात्र मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया था।

Kuldeep-Vanshika Wedding: कुलदीप यादव का क्रिकेट करियर
बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अब तक भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.42 की औसत से 76 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, कुलदीप यादव के नाम 120 ODI मैचों में 194 विकेट हैं। उन्होंने भारत के लिए 54 T20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 95 विकेट लिए हैं। कुलदीप ने अपने करियर में 98 IPL मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 102 विकेट लिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09