Ireland vs Oman: आयरलैंड ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा टोटल, लोर्कन टकर-डेलानी ने खेली विस्फोटक पारी
खबर सार :-
Ireland vs Oman live score : आयरलैंड क्रिकेट टीम ने ओमान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच में इतिहास रच दिया। इस ग्रुप B मैच में पहले बैटिंग करते हुए, आयरलैंड ने 235 रन बनाए, जो इस सीज़न और टूर्नामेंट के इतिहास में उनका सबसे बड़ा टोटल है। यह T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा टोटल होने का रिकॉर्ड भी है।
खबर विस्तार : -
Ireland vs Oman live score T20 World Cup 2026: आयरलैंड बनाम ओमान के बीच ग्रुप B का मैच कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया। आयरलैंड ने कप्तान लोर्कन टकर ( Lorcan Tucker ), जॉर्ज डॉकरेल (George Dockrell) और गैरेथ डेलानी (Gareth Delany) की विस्फोटक पारियों के दम पर ओमान के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 235 रन का ऐतिहासिक टोटल खड़ा किया। यह आयरलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है। साथ यह इस सीज़न का सबसे बड़ा टोटल भी है।
Ireland vs Oman live score: आयरलैंड ने बनाया ऐतिहासिक टोटल
इसी के साथ ही आयरलैंड ने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया, जिसने इस सीज़न की शुरुआत में ओमान के खिलाफ 225 रन बनाए थे। इसके अलावा, आयरलैंड टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोरर है। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने 25 के स्कोर पर दोनों ओपनर, टिम टेक्टर और रॉस एडेयर को खो दिया। तीसरा विकेट हैरी टेक्टर का 45 रन पर और चौथा विकेट कर्टिस कैंपर का 64 रन पर गिरा। एक समय, आयरलैंड मुश्किल में दिख रहा था।
लोर्कन-डेलानी और डॉकरेल की विस्फोटक पारी
यहां से कप्तान कप्तान लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने पांचवें विकेट के लिए 101 रन की पार्टनरशिप करके टीम को मज़बूत किया और टीम को 165 रन तक पहुंचाया। डेलानी 30 बॉल पर 56 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के और तीन चौके निकले। डेलानी के आउट होने के बाद, लोर्कन टकर ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 19 बॉल पर 50 रन की पार्टनरशिप की। टकर 51 बॉल पर 94 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और 10 चौके लगाए। टकर को आखिरी ओवर में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला, इस तरह वह सेंचुरी बनाने का मौका चूक गए। जबकि डॉकरेल 9 बॉल पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे।
Ireland vs Oman live score: टी20 विश्व कप में सबसे बड़े टोटल
260/6 श्रीलंका vs केन्या, जोबर्ग 2007
235/5 आयरलैंड vs ओमान, कोलंबो 2026 *
230/8 इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, वानखेड़े 2016
229/4 साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
225/5 श्रीलंका vs ओमान पल्लेकेले 2026
कप्तान पारी से खेल लोर्कन टकर ने बनाया रिकॉर्ड
आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने अपनी 94 रन की इनिंग के साथ एक बना रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह T20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर दूसरी सबसे बड़ी इनिंग है। टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी इनिंग का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2010 में 98 रन की इनिंग खेली थी। यह इनिंग गेल के बल्ले से भारत के खिलाफ निकली थी। रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27