Indian Premier League 2026 : आईपीएल का 'छुपा रुस्तम' गेंदबाज... जिसने विराट कोहली को 7 बार और रोहित शर्मा को 6 बार दिखायी है पवेलियन की राह
खबर सार :-
इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2013 में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत हर आईपीएल सीजन में छाप छोड़ते हैं। आईपीएल के 140 मैचों में 149 विकेट चटकाने वाले संदीप शर्मा छुपा रुस्तम गेंदबाज माने जाते हैं। संदीप शर्मा आईपीएल में विराट कोहली को 7 बार, रोहित शर्मा को 6 बार पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। रोहित-कोहली ही नहीं, क्रिस गेल, सूर्य कुमार यादव को भी 4-4 बार आउट कर चुके हैं।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : 140 मुकाबलों में 149 विकेट। आईपीएल में दो बार मुकाबले में 4 विकेट लेने का कारनामा। एक मैच में 'पंजा' (5 विकेट) खोलने का रिकॉर्ड। विराट कोहली का सर्वाधिक बार आईपीएल में विकेट चटकाने का रिकॉर्ड और रोहित शर्मा को इस लीग में छह बार पवेलियन भेजने का कारनामा। ये आंकड़े उस गेंदबाज के हैं, जो सुर्खियों में तो कम रहते हैं, लेकिन आईपीएल के हर सीजन में अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ते हैं। नाम है संदीप शर्मा।
आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाजों का विकेट चटकाना बाएं हाथ का खेल
संदीप शर्मा को आईपीएल का छुपा रुस्तम गेंदबाज माना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में साल 2013 में डेब्यू करने वाले संदीप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी हैं। आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट चटकाना उनके लिए मानो बाएं हाथ का खेल है। आईपीएल इतिहास में अगर किसी गेंदबाज ने सबसे ज्यादा बार विराट कोहली को आउट किया है, तो वह संदीप ही हैं। संदीप कोहली को 7 बार पवेलियन भेज चुके हैं।
क्रिस गेल-सूर्यकुमार यादव को 4 बार भेज चुके हैं पवेलियन
वहीं, रोहित शर्मा को वह 6 बार इस टी20 लीग में आउट कर चुके हैं। संदीप की गेंदबाजी के सामने रोहित 47 गेंदों में सिर्फ 38 रन ही बना सके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 80.85 का ही रहा है। सिर्फ रोहित-कोहली ही नहीं, बल्कि क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव भी संदीप के आगे बेबस नजर आते हैं। संदीप ने गेल का विकेट 4 बार लिया है, जबकि सूर्यकुमार को भी वह 4 बार पवेलियन भेज चुके हैं। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को भी संदीप 3-3 बार आउट कर चुके हैं।
दमदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल के हर सीजन में बटोरते हैं सुर्खियां
साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में संदीप शर्मा ने एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा को आखिरी ओवर में 21 रन नहीं बनाने दिए थे। संदीप के हाथों से निकली एक के बाद एक तीन यॉर्कर का जवाब धोनी तक के पास नहीं था। राजस्थान इस रोमांचक मुकाबले को 3 रनों से अपने नाम करने में सफल रही थी, और जीत के नायक संदीप रहे थे। भले ही संदीप को भारत के लिए सिर्फ 2 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला हो, लेकिन अपनी गेंदबाजी में विविधता और चतुराई के दम पर वह आईपीएल में हर सीजन अपने प्रदर्शन की वजह से चर्चा में जरूर आ जाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09