Indian Premier League : आईपीएल इतिहास की दो सफल टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किसके सर बंधेगा जीत का सेहरा, फैंस को थाला का इंतजार
खबर सार :-
आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपर किंग्स का अब तक का सफर कठिन रहा है। एमआई 6 मैचों में 4 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है जबकि 6 मैचों में 2 जीत के साथ सीएसके अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। सीएसके की प्लेइंग इलेवन में एमएस धोनी शामिल होंगे या नहीं, इस संशय बना हुआ है।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League : आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। एमआई और सीएसके दोनों ही टीमों के लिए आईपीएल 2026 में अबतक का सफर बेहद कठिन रहा है।
घरेलू मैदान पर सीएसके के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी एमआई
एमआई ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अपने पिछले मैच में गुजरात को 99 रन से हराकर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई जीत की राह पर लौटी है। 6 मैचों में 4 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद एमआई अपने घरेलू मैदान पर सीएसके के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी।
6 मैचों में 2 जीत के साथ आठवें नंबर पर है सीएसके
सीएसके के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। टीम को अपने शुरुआती तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम जीत की राह पर लौटी और अपना चौथा और पांचवां मुकाबला जीता, लेकिन अपने पिछले मैच में सीएसके को एसआरएच के खिलाफ 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 6 मैचों में 2 जीत के साथ सीएसके आठवें नंबर पर है।
अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने चाहेगी सीएसके
एमआई के खिलाफ जीत दर्ज कर सीएसके जीत की राह पर लौटने के साथ-साथ अंकतालिका में भी अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। सीएसके की प्लेइंग इलेवन में एमएस धोनी होंगे या नहीं और इंजरी की वजह से बाहर हुए युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की जगह कौन लेगा, यह भी चर्चा का विषय है।
बड़े स्कोर के लिए जानी जाती है वानखेड़े की पिच
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बड़े स्कोर के लिए जानी जाती है। सीजन में हुए मैचों की हर पारी में 190 से ज्यादा रन बने हैं। पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए हल्की स्विंग होती है, जो पारी की शुरुआत में मददगार होती है। लाल मिट्टी की सतह गेंदबाजों को बाउंस भी देती है। मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। एमआई और सीएसके के बीच अब तक 41 मैच हुए हैं। एमआई ने 22 और सीएसके ने 19 मैचों में जीत हासिल की है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09