Indian Premier League 2026 : प्लेऑफ में पहुंचेगी कौन सी टीम, Delhi Capitals या Kolkata Knight Riders, आज होगा फैसला, जानें... किसका पलड़ा रहा है भारी
खबर सार :-
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दोनों टीमों को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। डीसी की टीम का प्रदर्शन पिछले 8 मैचों में बहुत निराशाजनक रहा और उसे 6 मैचों में हार मिली है। इस मैच में हार डीसी के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद कर देगी। केकेआर की टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार की शाम 7:30 बजे से अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। इस मैच में हार दिल्ली के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद कर देगी। वहीं केकेआर भी जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
पिछले 8 मैचों में 6 मैच हार चुकी है दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत लगातार 2 जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद टीम के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट आई है। पिछले 8 मैचों में डीसी 6 मैच हार चुकी है। डीसी अपने घर में भी नहीं जीत पा रही है। कुल 10 मैचों में 4 जीत के साथ डीसी अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। एक और हार डीसी के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद कर देगी।
इसलिए डीसी को केकेआर के खिलाफ जीत के लिए अपने घरेलू मैदान पर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलनी होगी। डीसी के लिए कप्तान अक्षर पटेल का बल्लेबाजी और कुलदीप यादव का गेंदबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन सबसे बड़ी चिंता का कारण है। इन दोनों को केकेआर के खिलाफ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत का चौका लगाना चाहेगी केकेआर
केकेआर के लिए सीजन की शुरुआत बेहद खराब और निराशाजनक रही थी। टीम ने लगातार 5 मैच गंवाए थे और एक मैच बारिश की वजह से स्थगित हुआ था। टीम बेहद असंतुलित और कमजोर नजर आ रही थी। पिछले तीन मैचों में केकेआर के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं। डीसी के खिलाफ भी जीत का चौका लगाने के लिए केकेआर कमर कस कर तैयार है।
केकेआर ने बल्लेबाजी-गेंदबाजी में किया है जबरदस्त सुधार
केकेआर ने पिछले तीन मैचों में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में जबरदस्त सुधार किया है और ये डीसी के लिए चिंताजनक बात होगी। इस मैच में केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन बेहद अहम हो सकते हैं। डीसी और केकेआर के बीच मैच के दौरान नई दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और ह्यूमिडिटी 45 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना नहीं है।
पांच में से चार मैच जीती है लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज यहां सफलता पा सकते हैं। ऐसा हम डीसी-आरसीबी और डीसी-सीएसके मैचों के दौरान देख चुके हैं। आरसीबी के जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने डीसी को 75 पर समेट दिया था, तो चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए अकील हुसैन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की थी। सीजन में यहां खेले गए पांच में से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। डीसी और केकेआर के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं। डीसी 15, जबकि केकेआर 19 मैचों में विजयी रही है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09