SRH vs RR IPL 2026 : जीत का 'पंजिका' लगाने उतरेंगे रियान के रजवाड़े, हैदराबाद ने प्लेइंग इलेवन में किए चौंकाने वाले बदलाव
खबर सार :-
SRH vs RR IPL 2026 : 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और बड़े बदलावों के बारे में।
खबर विस्तार : -
SRH vs RR IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। आज टूर्नामेंट के 21वें मुकाबले में अंक तालिका की शीर्ष टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना संकट से जूझ रही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हो रहा है। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
SRH vs RR IPL 2026 : पिच का मिजाज और कप्तानों की रणनीति
टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग ने बताया कि वे इस नई पिच की परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहते हैं। पराग ने कहा, "यह इस सीजन की ताजा पिच है, जो शुरुआत में धीमी रह सकती है। हमने इस मैदान पर पहले भी बड़े लक्ष्यों का सफलतापूर्वक पीछा किया है, इसलिए चेज करना हमारे लिए बेहतर विकल्प है।"
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने अपनी नई जिम्मेदारी और टीम के तालमेल पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि कप्तानी उनके लिए नई नहीं है और वे अंडर-19 और घरेलू स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर चुके हैं। किशन के मुताबिक, उनकी टीम व्यक्तिगत प्रदर्शन के बजाय सामूहिक प्रयास (Team Work) पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
SRH vs RR IPL 2026 : प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव: प्रीटोरियस का डेब्यू
इस अहम मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2-2 बड़े बदलाव किए हैं: राजस्थान रॉयल्स (RR): टीम ने स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर को आराम दिया है। उनकी जगह लुआन-ड्रे प्रीटोरियस आज अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। साथ ही बृजेश की जगह तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की वापसी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): मेजबान टीम ने गेंदबाजी को मजबूती देने के लिए प्रफुल्ल हिंगे को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
SRH vs RR IPL 2026 : विजयी रथ पर सवार राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अब तक अजेय रही है। शुरुआती चारों मैच जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज है। राजस्थान ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और आरसीबी जैसी दिग्गज टीमों को धूल चटाई है। आज की जीत उन्हें प्ले-ऑफ की राह में और भी मजबूत कर देगी।
SRH vs RR IPL 2026 : मुश्किल दौर में सनराइजर्स हैदराबाद
दूसरी तरफ, ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम के लिए यह सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 4 मैचों में से 3 हार के साथ टीम सातवें पायदान पर है। केकेआर के खिलाफ मिली एकमात्र जीत के अलावा टीम को लखनऊ और पंजाब से भी शिकस्त झेलनी पड़ी है।
SRH vs RR IPL 2026 : दोनों टीमों की अंतिम प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा।
राजस्थान रॉयल्स (RR):
यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09