RR vs GT IPL 2026: राशिद की फिरकी फंसी राजस्थान टॉप-4 से बाहर, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची गुजरात
खबर सार :-
RR vs GT IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए 77 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाज़ी की, जिसके बाद राशिद खान ने अपनी गेंदबाज़ी का जलवा दिखाया।
खबर विस्तार : -
RR vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 ) का 52वां मैच शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। जीटी द्वारा बनाए गए 229 रनों के जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रनों पर ही सिमट गई। राजस्थान के लिए राशिद खान (Rashid Khan) ने 4 विकेट झटके। जबकि गिल (Shubhman Gill) ने धमाकेदार पारी खेली। इस जीत के साथ ही गुजरात सीधे पांचवें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि राजस्थान टॉप 4 से बाहर होकर पांचवें स्थान पर खिसक गया है।
RR vs GT IPL 2026: शुभमन गिल की तूफानी पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर कुल 229 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 55 रनों का बेहतरीन योगदान दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 118 रनों की मज़बूत साझेदारी भी देखने को मिली। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 37, जोस बटलर 13 और राहुल तेवतिया ने 14 रनों का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बृजेश शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि यश राज पुंजा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
RR vs GT IPL 2026: राशिद की फिरकी फंसी राजस्थान
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रनों पर ही सिमट गई। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही यशस्वी जायसवाल सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने। हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 36 रन बनाए, लेकिन टीम लगातार विकेट गंवाती रही। वैभव के अलावा रवींद्र जडेजा 38 और ध्रुव जुरेल ने 24 रन बनाए। राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उनकी घूमती गेंदों के सामने राजस्थान कोई भी बल्लेबाज टीक नहीं सका। राशिद के अलावा जेसन होल्डर ने भी कमाल की गेंदबाजी की और 2.3 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि कगिसो रबाडा को 2 सफलता मिलीं। यह गुजरात की लगातार चौथी जीत है।
IPL 2026 Points Table: टॉप 4 से बाहर हुई राजस्थान
77 रनों की करारी हार झेलने के बाद वे इस सीज़न में पहली बार टॉप 4 से बाहर हो गए। RR बनाम GT मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 7 जीत के साथ पहले स्थान पर है, जबकि जीत के साथ गुजरात टाइटंस को बड़ा फायदा हुआ है। गुजरात 11 मैचों में 7 जीत के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि पंजाब किंग्स 10 मैचों में 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है।
इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में 5 जीत के साथ छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों में 4 जीत के साथ सातवें, दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 10 मैचों में 3 जीत के साथ नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 10 मैचों में 3 जीत के साथ दसवें स्थान पर है। जीत की संख्या बराबर होने के बावजूद, टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट के कारण है।
IPL 2026 Points Table: ऑरेंज और पर्पल कैप
पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा को मिली है। राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ मैच में 2 विकेट लेने वाले रबाडा के अब 11 मैचों में कुल 18 विकेट हो गए हैं। ऑरेंज कैप सनराइज़र्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन के पास है। क्लासेन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09