PBKS vs RR: राजस्थान के सामने पंजाब किंग्स का विजयी रथ रोकने की चुनौती, बारिश बनेगी विलेन ! जानें पिच व मौसम का हाल
खबर सार :-
IPL 2026 PBKS vs RR : मुलनपुर में आज बारिश की उम्मीद है, जहां IPL 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। जानें इस मैच के लिए पिच कैसी रहने की उम्मीद है।
खबर विस्तार : -
IPL 2026 PBKS vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह हाईवोल्टे मुकाबला न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने अब तक सात मैच खेले हैं। इसमें से उसने छह में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच उसका बारिश की भेंट चढ़ गया था। 13 अंकों से साथ पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।
PBKS vs RR: राजस्थान के सामने बड़ी चुनौती
हालांकि यह मैच पंजाब से ज़्यादा राजस्थान के लिए ज़रूरी है। आरआर ने सीज़न की धमाकेदार शुरुआत की। टीम ने लगातार चार मैच जीते है। बॉलिंग हो या बैटिंग, राजस्थान ने हर डिपार्टमेंट में विरोधी टीम से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, पिछले चार मैचों में आरआर के प्रदर्शन में गिरावट आई है। टीम पिछले चार में से तीन मैच हार चुकी है और आठ मैचों में 10 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग का फॉर्म एक बड़ी चिंता का विषय है। अब देखना यह है कि क्या राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स के विजयी रथ रोक पाती है या नहीं।
अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब
पंजाब किंग्स एक बहुत मजबूत टीम है और इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में, पंजाब ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 265 रनों के रिकॉर्ड-तोड़ लक्ष्य को हासिल किया था। पंजाब के खिलाफ सिर्फ राजस्थान वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी और ध्रुव जुरेल पर निर्भर नहीं रह सकती। कप्तान पराग को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी । क्योंकि टूर्नामेंट एक मुश्किल दौर में प्रवेश कर रहा है। यहां से, अगले 2-3 मैच तय करेंगे कि राजस्थान का प्लेऑफ़ में पहुंचती है या नहीं। हालांकि पंजाब को घर में हराना मुश्किल होगा।
PBKS vs RR: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 30 मैच खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा पंजाब किंग्स पर भारी है। राजस्थान रॉयल्स ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 13 मैच जीते हैं।
PBKS vs RR Pitch Report: पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर में पहली पारी का औसत स्कोर 212 रन है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए कितनी फायदेमंद है। यानी महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज रनों की बारिश होने की उम्मीद है। पिच और मौसम को देखते हुए दोनों टीमें पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी। पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में यहां खेले गए पिछले दोनों मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं, इसलिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला आसान नहीं होगा।
हालांकि मुल्लनपुर गेंदबाजों के लिए एक चुनौती होगी, क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। यहां बल्लेबाजों के लिए खुलकर खेलना आसान है, इसलिए बल्लेबाजों की गलतियां या गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन ही रनों पर लगाम लगा पाएगा।
PBKS vs RR Weather Update: बारिश बन सकती है विलेन
मौसम विभाग की माने तो आज मुल्लांपुर में बारिश की संभावना बनी हुई । मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, और टॉस शाम 7 बजे होगा। मुल्लांपुर में शाम 6 से 7 बजे के बीच बारिश की 10 परसेंट संभावना है, लेकिन रात 8 से 9 बजे के बीच यह संभावना 20 परसेंट तक बढ़ जाती है। हालांकि भारी बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन इस बात की बहुत कम संभावना है कि पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच बारिश के कारण रद्द हो।
PBKS vs RR Potential Playing XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढ़ेरा, ज़ेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल/ विजयकुमार वैशाख।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा/ तुषार देशपांडे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09