Women's Premier League में शानदार प्रदर्शन का Anushka Sharma को मिला ईनाम, South Africa के साथ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
खबर सार :-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को टीम में जगह मिली है। भारती फुलमाली ने अपनी जगह बरकरार रखी है। तेज गेंदबाज काश्वी गौतम को भी टीम में शामिल किया गया है। टी20 सीरीज की टीम से स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा व अमनजोत कौर को बाहर कर दिया गया है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। अनुष्का शर्मा को पहली बार टी20 टीम में जगह दी गई है। सीरीज का आगाज 17 अप्रैल से होना है।
15 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी हरमनप्रीत कौर
बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका की धरती पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी अगुवाई हरमनप्रीत कौर करती हुई नजर आएंगी। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले डरबन में 17 और 19 अप्रैल को खेले जाएंगे। इसके बाद अगले दो टी20 मुकाबलों की मेजबानी जोहान्सबर्ग करेगा, जो 22 और 25 अप्रैल को खेले जाने हैं। सीरीज का अंतिम मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाना है।
अनुष्का को Women's Premier League 2026 में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
गुजरात जायंट्स की 22 वर्षीय ऑलराउंडर अनुष्का को महिला प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह ऑक्शन में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी रही थीं। अनुष्का राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रही थीं। फरवरी में ऑस्ट्रेलिया टूर पर वापसी करने के बाद भारती फुलमाली ने अपनी जगह बनाए रखी है। फुलमाली के होने से टीम के मिडिल ऑर्डर में गहराई नजर आ रही है। तेज बॉलर काश्वी गौतम को भी टीम में शामिल किया गया है। काश्वी रेणुका ठाकुर और अरुंधति रेड्डी के साथ मिलकर भारत के तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूत प्रदान करेंगी।
स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, अमनजोत कौर को टीम में नहीं मिली जगह
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए स्नेह राणा को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा और अमनजोत कौर को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। वैष्णवी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा रही थीं। इस सीरीज को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होनी है। साउथ अफ्रीका और भारत को टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और क्वालिफायर की दो टीमों के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है।
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टी20 टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज शेड्यूल
पहला टी20 - 17 अप्रैल, डरबन
दूसरा टी20 - 19 अप्रैल, डरबन
तीसरा टी20 - 22 अप्रैल, जोहान्सबर्ग
चौथा टी20 - 25 अप्रैल, जोहान्सबर्ग
पांचवां टी20 - 27 अप्रैल, बेनोनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09