IND vs PAK: टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, भारतीय 'धुरंधरों' ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा
खबर सार :-
India vs Pakistan live score : टी20 विश्व कप के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यह रोमांचक मैच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर इंडिया को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। इशान किशन की ज़बरदस्त हाफ सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना सका।
खबर विस्तार : -
IND vs PAK Live Score T20 World Cup 2026 : आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर 8 में पहुंच गया है। भारत ने टूर्नामेंट का अपना पहला मैच USA के खिलाफ 29 रन से जीता था, इसके बाद नामीबिया को 93 रन से हराया था। भारतीय टीम अब अपना आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।
IND vs PAK Live Score: इशान किशान की तूफानी पारी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया को बड़ा झटका तब लगा जब अभिषेक शर्मा (0) के आउट हो गए। हालांकि इशान किशन (ishan kishan) ने मोर्चा संभाले रखा। इशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ 46 गेंदों में 87 रनों की पार्टनरशिप की और टीम को 88 तक पहुंचाया। इशान 40 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें तीन छक्के और 10 चौके शामिल थे।
वहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन और शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े। सूर्य 29 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रनों का योगदान दिया। रिंकू सिंह ने 4 गेंदों पर 11 रनों की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए साइम अयूब (saim ayub) ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट लिया।
114 रनों पर सिमट गई पाकिस्तान की टीम
जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान को बड़ा झटका तब लगा जब साहिबज़ादा फरहान (0) पारी की चौथी गेंद पर आउट हो गए। उस समय पाकिस्तान ने अपना खाता भी नहीं खोला था। टीम ने तब 13 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उस्मान खान ने बाबर आज़म (5) के साथ चौथे विकेट के लिए 21 रन और शादाब खान (14) के साथ 39 रन की पार्टनरशिप की। हालांकि, 73 रन पर पांचवां विकेट गिरने पर टीम लड़खड़ा गई।
IND vs PAK Live Score: उस्मान ने बनाए सबसे ज्यादा 44 रन
उस्मान खान ने 34 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। यह भारत की पाकिस्तान पर लगातार छठी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत विश्व कप में अपना दबदबा बनाए रखा। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंच गई है।
India Vs Pakistan Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
India Playing XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती ।
Pakistan Playing XI: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, उस्मान तारिक, अबरार अहमद ।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09