IND vs NZ Final: भारत या न्यूजीलैंड…किसके सिर सजेगा T20 वर्ल्ड कप चैंपियन का ताज ? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच का मिजाज
खबर सार :-
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। हालांकि, यह अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है कि यह टाइटल क्लैश कौन जीतेगा।
खबर विस्तार : -
India vs New Zealand Final T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच गया है। भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची जबकि न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका को रौंदकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है। अब सबकी नजर फाइनल पर टिकी है कि किसके सिर सजेगा टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन का ताज। उससे पहले आइए जानते है हेड टू हेड रिकॉर्ड और कैसी रहने वाली अहमदाबाद की पिच।
India vs New Zealand Final : हेड टू हेड रिकॉर्ड
बता दें कि टीम इंडिया जहां चौथी फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, न्यूज़ीलैंड टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 16 मैच जीते हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड ने 11 मैचों में जीत दर्ज की हैं। हालांकि, भारतीय टीम अभी तक T20 वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले गए हैं, और सभी में न्यूज़ीलैंड ने जीत हासिल की है।
India vs New Zealand: पिछले मैच में संजू ने खेली थी जबरदस्त पारी
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे। इस मैच संजू सैमसन ने शानदार बैटिंग करते हुए 42 बॉल पर 89 रन की ज़बरदस्त पारी खेली थी। जबकि शिवम दुबे ने भी 25 बॉल पर 43 रन बनाए। वहीं भारत के 254 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सका। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है।
उसके कई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, खासकर यंग और एक्सपीरियंस्ड प्लेयर्स का बैलेंस टीम इंडिया को काफी मजबूत बनाता है। बैटिंग से लेकर बॉलिंग तक, हर डिपार्टमेंट में टीम का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। हालांकि भारत की गेंदबाजी एक कमजोर कड़ी हो सकती है। भारतीय टीम के पास फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि आज तक कोई भी टीम लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है।
शानदार फॉर्म में फिन एलन-टिम सीफर्ट
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया। साउथ अफ्रीका का 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। फिन एलन ने शानदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 33 बॉल पर नाबाद 100 रन बनाए। एलन T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी बनाने वाले बैट्समैन भी बने। टिम सीफर्ट भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। हालांकि, T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर कुछ खास नहीं रहा है। डेरिल मिशेल और मार्क चैपमैन को रन बनाने में दिक्कत हुई है।
बॉलिंग में रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए हैं, जबकि मैट हेनरी ने नई बॉल से दमदार परफॉर्मेंस दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम फाइनल जीतती है। क्या इंडिया अपना शानदार परफॉर्मेंस जारी रखते हुए T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतेगा, या न्यूज़ीलैंड टाइटल जीतकर इतिहास रचेगा? फिलहाल, पूरे देश की नज़र इस बड़े मुकाबले पर है, और क्रिकेट फैंस बेसब्री से फाइनल मैच का इंतज़ार कर रहे हैं।
IND vs NZ Ahmedabad Pitch Report: अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस T20 वर्ल्ड कप के दौरान अब तक छह मैच खेले जा चुके हैं। उन मैचों के आधार पर यह ग्राउंड बैट्समैन के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। यहां सबसे खास बात यह है कि दोनों इनिंग्स में बड़े स्कोर की गुंजाइश रहेगी, यही वजह है कि फाइनल मैच और भी रोमांचक हो सकता है।
इस पिच पर टीम पहले बैटिंग करे या बाद में, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि पूरे मैच में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में यहां खेले गए मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीमों ने कड़ी टक्कर दी है, इसलिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करना फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि यहां टारगेट का पीछा करना ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाला है।
IND vs NZ Final live streaming : कब और कहां देखें फाइनल मैच
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मुकाबाला रविवार शाम 7:00 बजे IST से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले, शाम 6:30 बजे होगा।
मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ऑनलाइन दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
IND vs NZ Probable playing XI: दोनों टीमों की की संभावित प्लेइंग XI
भारतः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान),जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27