IND vs NAM LIVE SCORE: नामीबिया ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, अभिषेक-सिराज बाहर
खबर सार :-
IND vs NAM LIVE Score T20 World Cup 2026: भारतीय टीम आज अपना दूसरा लीग मैच नामीबिया के खिलाफ खेल रही है। मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।
खबर विस्तार : -
India vs Namibia Live Cricket Score T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार भारत बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में सिराज और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma ) को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह संजू सैमसना और बुमराह की वापसी हुई। जबकि मेहमान टीम 3 बदलावों के साथ इस मैच में उतरी है।
IND Vs NAM LIVE SCORE: भारत ने जीत के साथ की थी शुरुआत
बता दें कि भारतीय टीम भारतीय टीम ने पहले ही यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की थी। अब, वे अपना दूसरा मैच भी जीतने की कोशिश करेंगे। जबकि नामीबिया नीदरलैंड्स से 7 विकेट से हार गया। टीम इंडिया लगातार दूसरा मैच जीतकर ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी।
पाकिस्तान (+0.932 नेट रन रेट) अभी ग्रुप A में सबसे आगे है, उसने नीदरलैंड्स और USA के खिलाफ अपने मैच जीते हैं। इंडिया (+1.450) अपना पहला मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड्स (+0.356) ने अपने दो में से एक मैच जीता है और वह तीसरे स्थान पर है। नामीबिया (-1.033) और USA (-1.525) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
IND Vs NAM LIVE SCORE: अभिषेक को अस्पताल से मिली छुट्टी
बता दें कि पेट में इन्फेक्शन और वायरल फीवर की वजह से अभिषेक का हॉस्पिटल में भर्ती होना पढ़ा था। हालांकि, अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन टीम मैनेजमेंट उनके ठीक होने के तुरंत बाद उन्हें खिलाने का रिस्क नहीं लेना चाहेगा। हालांकि, हम सभी अभिषेक के फाइटिंग स्पिरिट से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्हें एक ऐसा खिड़ाी माना जाता है जो चैलेंज से नहीं डरता।
दरअसल रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले उन्हें पूरी तरह ठीक होने का मौका देने के लिए उन्हें मैदान पर नहीं उतारा गया। क्योंकि उस मैच में अभिषेक की मौजूदगी विरोधी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। नामीबिया के खिलाफ मैच खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए अपनी फॉर्म वापस पाने का सुनहरा मौका साबित हो सकता है। लगातार फेल होने की वजह से उनकी जगह ईशान किशन ने ले ली, जो अभी शानदार फॉर्म में हैं।
IND Vs NAM LIVE SCORE: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : संजू सैमसन, इशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया : लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09