IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा करोड़ों भारतीयों का सपना, दूसरे ODI में टीम इंडिया को हराकर सीरीज पर किया कब्जा
खबर सार :-
IND W vs AUS W 2nd ODI: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की ODI सीरीज़ का दूसरा मैच 5 विकेट से जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में एकतरफ़ा जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ इस मैच में टीम इंडिया की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही औसत दर्जे की रहीं।
खबर विस्तार : -
AUS W vs IND W 2nd ODI: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने एक बार फिर करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया। शुक्रवार को निंजा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कंगारू टीम के लिए जॉर्जिया वॉल (Georgia Voll) ने शानदार शतकीय पारी खेली।
AUS W vs IND W 2nd ODI: जॉर्जिया का शतकीय प्रहार
भारत द्वारा दिए गए 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। अपनी आखिरी सीरीज खेल रही कप्तान एलिसा हीली सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद फोएबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल (Georgia Voll) ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन की शानदार पार्टनरशिप की। लिचफील्ड 62 बॉल पर 80 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में 1 छक्का और 11 चौके लगाए। यहां से जॉर्जिया ने बेथ मूनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेकर की। इस दौरान जॉर्जिया ने शानदार सेंचुरी बनाई। उन्होंने 82 बॉल पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन बनाए।
जबकि बेथ मूनी ने 34 बॉल पर 31 रनों का योगदान दिया। जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 36.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 252 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम के लिए काशवी गौतम और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ को एक विकेट मिला।
AUS W vs IND W 2nd ODI: प्रतीका-हरमनप्रीत की मेहनत गई बेकार
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 251 रन बनाए। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। प्रतीका रावल (Pratika Rawal) और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 78 रन की पार्टनरशिप की। मंधाना 37 बॉल पर 31 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें चार चौके शामिल थे। जेमिमा रोड्रिग्स भी सिर्फ़ 11 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद प्रतीका तीसरे विकेट के तौर पर 52 रन और दीप्ति शर्मा चौथे विकेट के तौर पर 1 रन बनाकर आउट हुईं। 103 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद, भारत को कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने संभाला।
छोटी-छोटी पार्टनरशिप के ज़रिए, उन्होंने टीम को 9 विकेट पर 251 रन तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया। हरमन आठवें विकेट के तौर पर आउट हुईं। दाएं हाथ की अनुभवी बैट्समैन ने 70 बॉल पर 54 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। अमनजोत कौर ने 13, ऋचा घोष ने 22, काशवी गौतम ने 25 और क्रांति गौर ने 19 रन बनाए। डेब्यूटेंट वैष्णवी शर्मा 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर, अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड ने दो-दो विकेट लिए। मेगन शुट्ट और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया। तीन मैचों की सीरीज़ का तीसरा और आखिरी ODI 1 मार्च को खेला जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09