IND vs WI LIVE Score: करो या मरो मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट
खबर सार :-
IND vs WI LIVE Score: कोलकाता के ईडन गार्डन में हो रहे T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के अहम मैच में इंडियन कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।
खबर विस्तार : -
IND vs WI LIVE Score T20 World Cup: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर-8 का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। सुपर 8 स्टेज में 1-1 जीत के साथ, दोनों टीमों के 2-2 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमें साउथ अफ़्रीका से हार गईं। जीतने वाली टीम सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी।
IND vs WI LIVE Score: किसका पड़ा भारी
दोनों टीमें कोलकाता में चार बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें सभी में इंडिया जीता है। यह पहली बार होगा जब वर्ल्ड कप में दोनों टीमें कोलकाता में आमने-सामने होंगी। यह मैच क्वार्टरफ़ाइनल जैसा ही होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा। टीम इंडिया ने 19 मैच जीते, जबकि वेस्टइंडीज को 10 जीत मिलीं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में कभी टी-20 वर्ल्ड कप मैच नहीं हारी है। 2016 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ही टीम ने इंग्लैंड को फाइनल हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।
IND vs WI Pitch Report: पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ़्रेंडली मानी जाती है, इसलिए हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। इस पिच पर स्पिनर्स को भी कुछ मदद मिलती है। शाम के मैच में ओस पड़ने की संभावना है। इंडिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच सुपर 8 मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जहाँ स्कॉटलैंड-इटली का मैच खेला गया था। स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग की और इटली 134 रन पर आउट हो गई।
कोलकाता में अब तक 17 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने नौ मैच जीते हैं, और चेज़ करने वाली टीम ने आठ। यहां सबसे ज़्यादा टीम स्कोर 207/4 है, जो स्कॉटलैंड ने इटली के ख़िलाफ़ बनाया था। इस वर्ल्ड कप में यहां पांच मैच खेले गए हैं, जिनमें से चार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। चेज़ करने वाली टीम ने एक मैच जीता। दो मैच दिन में और तीन रात में खेले गए। रात के मैचों में भी, तीन में से दो मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते।
IND vs WI: कब और कहां देख मैच
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। कोलकाता में मौसम पूरी तरह साफ है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज शाम कोलकाता में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
IND vs WI Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: रोस्टन चेज, शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09