IND vs WI Live Score: संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब इंग्लैंड से होगा सामना
खबर सार :-
ind vs wi live score : इंडियन टीम ने वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इंडिया के लिए संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए। भारत अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा।
खबर विस्तार : -
IND vs WI Live Score: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को करो या मरो वाले मैच में हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। संजू सैमसन रविवार को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से मिली जीत के हीरो रहे। संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर ऐतिहासिक नाबाद 97 रनों की पारी खेली। सैमसन T20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड ने भारत को 197 रनों का लक्ष्य दिया था । भारत अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा।
IND vs WI Live Score: सैमसन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
इस जीत के साथ ही संजू सैमसन (Sanju Samson) ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली ने 2016 T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेज करते हुए 82 रन की दमदार पारी खेली थी। विराट ने 2022 T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी नाबाद 82 रन बनाए थे। सैमसन ने अपनी धमाकेदार पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाए। कैरेबियाई गेंदबाज भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। अपनी नाबाद 97 रन की पारी के साथ, सैमसन T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
संजू ने चौका लगाकर भारत को दिलाई जीत
संजू ने हार्दिक पांड्या के साथ 58 रन की अहम पार्टनरशिप की। विकेट गिरने के बावजूद, सैमसन ने एक छोर संभाले रखा और रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर चौका लगाकर भारत को छठी बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह दिलाई। भारत ने वेस्टइंडीज के 196 रन के टारगेट को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सैमसन के अलावा तिलक वर्मा ने 27 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 रन का योगदान दिया।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने दिया था 196 रनों का लक्ष्य
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम के लिए रोस्टन चेस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए। जेसन होल्डर ने 22 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 37 रन बनाए। टीम इंडिया का मुकाबला 5 मार्च को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। इस बीच, टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज का सफर खत्म हो गया है।
IND vs WI Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: रोस्टन चेज, शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27