IND Vs SA Live Score: पहले बल्लेबाजी करेगा दक्षिण अफ्रीका, प्लेइंग XI को लेकर भारत का चौंकाने वाला फैसला
खबर सार :-
IND vs SA Live Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा सुपर 8 मैच खेला जा रहा है। मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
खबर विस्तार : -
IND vs SA Live Score: आईसीसी टी20 विश्व कप में सुपर-8 (super 8) का तीसरा मुकाबला आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए अफ्रीकी टीम ने चार बदलाव किए हैं। जबकि भारतीय टीम ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में, उप-कप्तान अक्षर पटेल को बाहर बैठना होगा।
IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने किए चार बदलाव
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर और मार्को जेनसन की वापसी हुई है। जबकि टीम इंडिया ने कोई बदलाव नहीं किया है। दरअसल भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अपने सभी ग्रुप स्टेज मैच जीते हैं और सुपर 8 में पहुंच गए हैं। भारत ने पहले स्टेज में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को 61 रन से हराया, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड समेत सभी टीमों को बुरी तरह पीटकर सुपर 8 में पहुंचा है।
IND vs SA: किसका पलड़ा भारी
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2006 से दोनों देशों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंडिया ने 21 जीते हैं। जबकि साउथ अफ्रीका को 13 मैचों में जीते मिली। एक मैच ड्रॉ रहा।
2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी भारत और साउथ अफ्रीका टाइटल के लिए भिड़े थे। जहां टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद, दोनों टीमें इस ICC टूर्नामेंट में फिर से आमने-सामने होंगी। एक ओर जहां साउथ अफ्रीका पिछली हार का बदला लेने उतरेगा, तो वहीं दूसरी टीम इंडिया की नजरे एक बार फिर इतिहास दोहराने की होंगी। भारत इस मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करेगा। दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है।
IND vs SA Live Streaming: कब और कहा देखें मैच
आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 मैच रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच रविवार को शाम 7:00 बजे भारतीय समयानुसर शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे होगा। मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports network) पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
IND vs SA playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन,डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09