ICC T20 ranking: टी20 में अभिषेक शर्मा बादशाहत बरकरार, ईशान-संजू ने लगाई लंबी छलांग
खबर सार :-
ICC T20 rankings: T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, टीम इंडिया की प्लेयर रैंकिंग में बड़े बदलाव हुए हैं। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा नंबर 1 पर बने हुए हैं, जबकि ईशान किशन ने उनके लिए बड़ा खतरा बन हुए हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती का राज भी अब खत्म हो गया है।
खबर विस्तार : -
ICC T20 ranking: आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के बाद 11 मार्च (बुधवार) को ताजा रैंकिंग जारी की गई। जिसमें कई अहम बदलाव हुए है। हालांकि, बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अपनी टॉप जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। जबकि ईशान किशन ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है, जबकि संजू सैमसन ने बड़ी छलांग लगाई है। बुधवार को जारी हुई लेटेस्ट ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन करने वाले अभिषेक ने फाइनल में 21 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली थी। इस पारी ने उन्हें अपनी टॉप जगह बनाए रखने में मदद की है।
ICC T20 ranking: ईशान-संजू का जलवा
टी20वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पारियों में 317 रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन (Ishaan Kishan) दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सबसे अच्छी T20 रैंकिंग है। ईशान ने वर्ल्ड कप फाइनल में भी 25 गेंदों पर 54 रन बनाए थे। वहीं भारत के वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन 18 पायदान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। संजू ने फाइनल में 89 रनों की शानदार पारी खेली थी।
पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट एक स्थान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर हैं। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा एक स्थान नीचे खिसककर सातवें और डेवाल्ड ब्रेविस आठवें स्थान पर हैं।
सूर्यकुमार यादव को हुआ भारी नुकसान
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिनका वर्ल्ड कप में बल्ले से प्रदर्शन खराब रहा था, दो स्थान नीचे खिसक गए हैं। वह नौवें स्थान पर हैं, जबकि जोस बटलर एक स्थान नीचे खिसककर दसवें स्थान पर आ गए हैं। बटलर का भी T20 वर्ल्ड कप निराशाजनक रहा था। इसके अलावा, भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड के लिए सेंचुरी बनाने वाले युवा बैट्समैन जैकब बेथेल 17 पायदान ऊपर चढ़कर 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं। फिन एलन सात पायदान ऊपर चढ़कर 20वें पहुंच गए है।
वरुण चक्रवर्ती की बादशाहत खत्म
गेंदबाजों की बात करें तो, लंबे समय बाद T20 बॉलर्स की रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज वरुण चक्रवर्ती की बादशाहत खत्म कर राशिद खान नंबर वन गेंदबाज बन गए है। T20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह के साथ मिलकर भारत के लिए सबसे ज्यादा 14 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती को भारी नुकसान हुआ है। वरुण के अब 740 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि राशिद 753 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27