GT vs KKR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 25वें मैच में शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स (GT) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 5 विकेट से हरा दिया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच द्वारा दिए गए 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर सफलतापूर्वक यह लक्ष्य हासिल कर लिया। जीटी के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 86 रनों की कप्तानी पारी खेली। यह इस सीज़न में केकेआर की पांचवीं हार है। वहीं जीटी ने अपने पांचवें मैच में तीसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम टॉप 4 में पहुंच गई है।
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स की शुरुआत काफी मजबूत रही। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। सुदर्शन 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने। इसके बाद, जोस बटलर और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों पर 38 रन जोड़े। बटलर 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाज़ी जारी रखते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की ज़बरदस्त पारी खेली। केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, केकेआर की पूरी टीम 180 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही, क्योंकि कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद, अंगकृष रघुवंशी भी केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि टिम सीफर्ट भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके।
हालांकि, कैमरन ग्रीन एक छोर पर डटे रहे और अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए इस सीज़न का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। 55 गेंदों का सामना करते हुए, ग्रीन ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान, ग्रीन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। फिर भी, ग्रीन को दूसरे छोर पर मौजूद अन्य बल्लेबाज़ों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। जबकि रिंकू सिंह फेल हुए और सिर्फ़ एक रन ही बना पाए। गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाज़ी में, कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ़ 29 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।
जीटी और केकेआर के बीच हुए मैच के बाद अंकतालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम टॉप 4 में पहुंच गई है। फिलहाल पंजाब किंग्स 5 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। जबकि आरसीबी 5 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे और 5 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर गई। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है।
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ छठे,लखनऊ सुपर जायंट्स 5 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ आठवें, 5 मैचों में 2 पॉइंट्स के साथ मुंबई इंडियंस नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 6 मैचों में सिर्फ 1 पॉइंट के साथ दसवें स्थान पर है। KKR का एकमात्र पॉइंट पंजाब किंग्स के खिलाफ उस मैच से आया था जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। केकेआर को अभी भी इस सीज़न में अपनी पहली जीत की तलाश है।
ऑरेंज और पर्पल कैप की बात करें तो ऑरेंज अब शुभमन गिल के पास चली गई है। गिल ने 4 मैचों की 4 पारियों में 251 रन बनाए हैं। जबकि गुजरात के ही तेज़ गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है। कृष्णा ने 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01
2026-05-31
2026-05-31
RCB के लिए आसान नहीं होगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला, अहमदाबाद में चौंकाने वाले हैं GT के आंकड़े
2026-05-31
IND W vs ENG W : इंग्लैंड ने दूसरे T20 में भारतीय महिला टीम को 26 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
2026-05-31
2026-05-30
West Indies vs Pakistan Women : पाकिस्तान को 25 रन से हराकर वेस्टइंडीज ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29