ENG vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, दो साल बाद सीमर रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए प्लेयरों की एंट्री
खबर सार :-
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में दो साल बाद तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की वापसी हुई है। टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स को सौंपी गई है। पहले टेस्ट के लिए टीम में तीन नए प्लेयरों एमिलियो गे, जेम्स र्यू, सन्नी बेकर को जगह दी गई है। एशेजे में खराब प्रदर्शन के चलते जैक क्रॉली को बाहर कर दिया गया है।
खबर विस्तार : -
ENG vs NZ : इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें दो साल की गैरमौजूदगी के बाद सीमर ओली रॉबिन्सन को वापस शामिल किया गया है। टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है। 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहे इस मुकाबले के लिए 3 नए खिलाड़ियों एमिलियो गे, जेम्स र्यू और सन्नी बेकर को शामिल किया है। यह टेस्ट 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होगा।
ENG vs NZ : एशेज में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड का यह पहला मुकाबला
यह मैच इंग्लैंड का एशेज में खराब प्रदर्शन के बाद पहला मुकाबला होगा। 32 वर्षीय रॉबिन्सन की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब इंग्लैंड स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स के संन्यास के बाद गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक नए लीडर की तलाश में है, जिन्होंने 20 टेस्ट मुकाबलों में 76 विकेट लिए हैं, लेकिन फिटनेस से जुड़ी चिंताओं के कारण 2024 के भारत दौरे के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
ENG vs NZ : जैक क्रॉली टीम से बाहर, डकेट के साथ एमिलियो करेंगे ओपनिंग
एशेज दौरे में खराब प्रदर्शन के कारण जैक क्रॉली को टीम से बाहर कर दिया गया है, जिससे डरहम के एमिलियो के लिए बेन डकेट के साथ ओपनिंग का रास्ता खुल गया है। एमिलियो वेस्टइंडीज और इटली की ओर से खेलने के प्रस्तावों को ठुकरा चुके हैं। वहीं, 12 फर्स्ट क्लास शतक लगा चुके जेम्स के रिजर्व मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर खेलने की संभावना काफी प्रबल है।
ENG vs NZ : पेस ग्रुप में शामिल किए गए हैं 23 वर्षीय बेकर
23 वर्षीय बेकर, अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की मुश्किल शुरुआत के बाद, रॉबिन्सन, जोश टंग, गस एटकिंसन और मैथ्यू फिशर के पेस ग्रुप में शामिल हो गए हैं। एशेज के दौरान नजरअंदाज किए गए शोएब बशीर को टीम में शामिल किया गया है और वह लेग-स्पिनर रेहान अहमद के साथ स्पिनर की जगह के लिए मुकाबला करेंगे। रेहान अहमद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेल सकते हैं।
ENG vs NZ : ल्यूक राइट की जगह मार्कस नॉर्थ राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई मार्कस नॉर्थ को अपना नया राष्ट्रीय चयनकर्ता भी नियुक्त किया है, जिन्होंने ल्यूक राइट की जगह ली है। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम 22 मई को लॉफबोरो में एकजुट होगी। रेहान अहमद और जैकब बेथेल, जो अभी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपने मैच पूरे होने के बाद इंग्लैंड लौट आएंगे, क्योंकि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाना है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज में 3 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। सीरीज का अगला मैच केनिंग्टन ओवल में 17 जून से खेला जाएगा। 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में तीसरे मुकाबले की शुरुआत होगी।
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम : बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स र्यू, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09