DC vs PBKS Madhav Tiwari: पहले ही मैच में माधव तिवारी ने मचाया कोहराम, पंजाब के जबड़े से छीनी जीत
खबर सार :-
DC vs PBKS Madhav Tiwari: आईपीएल 2026 में माधव तिवारी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला और दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो बनकर उभरे। उन्होंने एक शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
खबर विस्तार : -
Madhav Tiwari, DC vs PBKS IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 55वां मुकाबला सोमवार को पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था।
पंजाब द्वारा दिए गए 211 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 19वें ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में IPL की पिच पर डेब्यू कर रहे युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 22 वर्षीय माधव ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार योगदान दिया और दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
Madhav Tiwari ने गेंद और बल्ले से मचाया कोहराम
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 210 रन बनाए। टीम के लिए प्रियांश आर्य (56) और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 59) की शानदार पारियां खेली। जवाब में, दिल्ली की शुरुआत खराब रही और एक समय स्कोर 74/4 था। वहां से, अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने पारी को संभाला, लेकिन युवा माधव तिवारी और आशुतोष शर्मा ने पारी को शानदार अंदाज़ में खत्म किया।
माधव ने न सिर्फ गेंद से दो विकेट लिए, बल्कि उन्होंने दबाव के क्षणों में बेखौफ बल्लेबाजी कर टीम को 19 ओवर में ही जीत दिला दी। यह धर्मशाला स्टेडियम में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी था। इस जीत के साथ, दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ़ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है।
Who is Madhav Tiwari : कौन है माधव तिवारी
बता दें कि माधव तिवारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के मऊगंज के रहने वाले हैं। उनका जन्म 28 सितंबर, 2003 को हुआ था। एक दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ और आक्रामक बल्लेबाज़, माधव को IPL 2025 की नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, 2025 में उन्हें सिर्फ़ एक मैच खेलने का मौका मिला मुंबई इंडियंस के खिलाफ जिसमें वह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए, फिर भी फ्रेंचाइज़ी ने उनकी काबिलियत पर भरोसा जताते हुए उन्हें 2026 सीजन के लिए टीम में बनाए रखा।
माधव तिवारी ने IPL 2026 सीज़न में PBKS के खिलाफ मिले मौके का पूरा-पूरा फ़ायदा उठाया। माधव ने सबसे पहले अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से पंजाब किंग्स को हिलाकर रख दिया। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए। माधव ने PBKS के इस सीज़न के दो सबसे सफल बल्लेबाज़ों प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इसके बाद बल्लेबाजी में जब दिल्ली ने 170 पर 6 विकेट खो दिए थे, तब माधव ने 8 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 18 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। माधव के इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है, बल्कि उन्हें IPL 2026 की सबसे बड़ी खोजों में से एक के रूप में भी स्थापित कर दिया है।
DC vs PBKS IPL 2026: बिना स्टेट डेब्यू के मिला IPL टिकट
माधव तिवारी (Madhav Tiwari) की कहानी बेहद दिलचस्प है, क्योंकि उन्होंने मध्य प्रदेश की सीनियर घरेलू टीम के लिए डेब्यू किए बिना ही IPL का कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया। उन्होंने सबसे पहले मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) में भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलते हुए अपना नाम बनाया। इसके अलावा, उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए अंडर-19 और अंडर-23, दोनों ही स्तरों पर शानदार प्रदर्शन किया है। सी.के. नायडू ट्रॉफी (U-23) में, उन्होंने मुंबई के खिलाफ 83 रनों की जुझारू पारी खेलकर अपनी ऑलराउंड क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
मै खुद को 100% गेंदबाज और 100 % बल्लेबाज मानता हूं
मैच के बाद, माधव तिवारी ने कहा, "सबसे पहले, मैं टीम मैनेजमेंट को मुझे यह मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। जब चीजें पूरी तरह से आपके हाथ में नहीं होतीं, तो आपको हर प्रैक्टिस सेशन के दौरान खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना होता है। मैंने बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल सर के साथ अपनी गेंदबाजी पर काफी काम किया, और बैटिंग कोच इयान बेल के साथ रेंज-हिटिंग पर कड़ी मेहनत की।" उन्होंने आगे कहा, "मैं खुद को 100 प्रतिशत गेंदबाज और 100 प्रतिशत बल्लेबाज मानता हूं।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09