DC vs MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत
खबर सार :-
DC vs MI Live Score: आईपीएल 2026 में आज इस सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
खबर विस्तार : -
DC vs MI Live Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लगी (IPL 2026) के सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। जबकि मुंबई इंडियंस कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ है। इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में कुछ बदलाव करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की खराब शुरुआत हुई टीम जल्द ही दो विकेट गंवा दिए है।
DC vs MI Live Score: तीन बदलाव के साथ उतरी मुंबई
मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग XI में तीन अहम बदलाव किए गए हैं। सूर्या ने बताया, हार्दिक पांड्या की जगह टीम में दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है। बाउल्टी की जगह कॉर्बिन बॉश को लगाया गया है, यह एक रणनीतिक बदलाव है और अल्लाह गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल किया गया है।
जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी दोनों टीमें
यह दोनों टीमों के लिए इस सीज़न का दूसरा मैच है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीज़न का अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ खेला था, जिसमें उन्होंने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ख़िलाफ़ खेला था, जिसमें उन्होंने भी 6 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों टीमें इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
DC vs MI Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाज़ों के लिए जन्नत मानी जाती है। जहां 2024 से पहली पारी का औसत स्कोर 217 रन रहा है। छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट होने की वजह से आज रनों की बारिश होना लगभग तय है। छोटे बाउंड्री और सपाट विकेट पर आज रनों की बारिश होनी तय मानी जा रही है। क्या दिल्ली का 'स्पिन चोक' कुलदीप और अक्षर मुंबई के तूफानी बल्लेबाजों को रोक पाएगा।
DC vs MI IPL 2026: आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
आईपीएल 2026 के 8वें मैच के दौरान दिल्ली के मौसम की बात करें तो आसमान पर बादल छाए रहेंगे। मैच से दिन पहले शाम को तेज बारिश और ओले पड़े थे। ऐसे में मैदान पर नमी देखने को मिलेगी। हालांकि, बादल होने के बावजूद उमस के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है।
DC vs MI Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09