DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
खबर सार :-
IPL 2026 DC vs KKR Highlights: फिन एलेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी शतक ठोक कर अपनी टीम को 15 ओवरों के अंदर ही हरा दिया। इस मैच में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर एलेन ने जीत दिला दी। यह दिल्ली की चौथी हार है।
खबर विस्तार : -
DC vs KKR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 51वां मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उसे 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 142 रनों का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में ही 2 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। केकेआर से लिए Finn Allen ने शानदार तूफानी शतकीय पारी खेली। इस हार के साथ ही, डीसी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक
केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, दिल्ली 8 विकेट के नुकसान पर केवल 142 रन ही बना सकी। पथुम निसांका टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 29 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया। जबकि अंत के ओवरों में आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा केएल राहुल ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय ने 31 रन देकर 2 विकेट निकाले।
KKR ने 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, 14.2 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने अपना पहला IPL शतक जड़ा; वह 47 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे, और इस दौरान उन्होंने 10 छक्के लगाए। उन्हें कैमरन ग्रीन का भी भरपूर साथ मिला, जो 27 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे।
DC बनाम KKR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव
DC बनाम KKR मुकाबले के बाद, पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव हुए हैं। ताजा पॉइंट्स टेबल पर एक नज़र डाले तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फिलहाल 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 पॉइंट्स लेकर टॉप पर है। जबकि पंजाब किंग्स 10 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद RCB 10 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। जबकि गुजरात टाइटन्स 10 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में 10 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत के बाद केकेआर अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है। KKR के अब कुल 9 पॉइंट्स हो गए हैं, जिसमें 10 मैचों में 4 जीत और एक रद्द हुए मैच से मिला 1 पॉइंट शामिल है। दिल्ली 11 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली अब प्लेऑफ से लगभग बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस 10 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स भी 10 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ दसवें स्थान पर है। पॉइंट्स बराबर होने के बावजूद, टीमों की रैंकिंग में यह अंतर उनके रन रेट की वजह से है।
DC बनाम KKR मैच के बाद ऑरेंज-पर्पल कैप
ऑरेंज और पर्पल कैप की बात करें तो हेनरिक क्लासेन और भुवनेश्वर कुमार के पास ही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के क्लासेन ने इस सीज़न में 11 मैचों की 11 पारियों में कुल 494 रन बनाए हैं। RCB के भुवनेश्वर ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09