PSL खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर गिरफ्तार ! अब कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है पूरा मामला
खबर सार :-
David Warner: डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा। फिलहाल वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए पाकिस्तान वापस लौट आए है। वह PCL 2026 में कराची किंग्स के कप्तान हैं।
खबर विस्तार : -
David Warner: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर को रविवार को शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। यह घटना सिडनी के मारूब्रा में सड़क किनारे की जाने वाली एक नियमित ब्रेथ-टेस्टिंग के दौरान हुई।
David Warner: शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे वॉर्नर
मिली जानकारी के मुताबिक 39 वर्षीय वॉर्नर (David Warner) ने टेस्टिंग चेकप्वाइंट पर पहुंचने से ठीक पहले अपने वाहन को रोककर पार्क कर दिया था। हालांकि, पुलिस अधिकारी उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और ब्रेथ एनालिसिस किया, जिससे पुष्टि हो गई कि उनके शरीर में शराब की मात्रा कानूनी सीमा से अधिक थी। जिसके बाद वॉर्नर को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनके खून में शराब की मात्रा 0.104 रिकॉर्ड की गई। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश होना है। फिलहाल वह पाकिस्तान सुपर लीग (PCL) खेलने के लिए वापस लौट चुके हैं।
PSL में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहें डेविड वॉर्नर
बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास डेविड वॉर्नर अभी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक्टिव हैं। फिलहाल, वह (David Warner) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और लीग के शेड्यूल में मिले ब्रेक के दौरान कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक, वॉर्नर ने बिग बैश लीग (BBL) समेत घरेलू T20 टूर्नामेंट्स में भी अपना जलवा कायम रखा है।
हाल ही में उन्होंने सिडनी थंडर के साथ एक शानदार सीज़न खेला, जिसमें वह टूर्नामेंट के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। वॉर्नर ने सिर्फ़ आठ मैचों में 433 रन बनाए। PSL 2026 में, डेविड वॉर्नर ने तीन मैचों में 31 की औसत से 93 रन बनाए हैं। उनकी टीम, कराची किंग्स, लगातार तीन जीत के बाद फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। अब यह टीम गुरुवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में पेशावर ज़ल्मी का सामना करने के लिए तैयार है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09